- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Airport Will Soon Be Built To Keep Air Connectivity Strong In The Second Largest Investment Area Of The State
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एयरपोर्ट का नक्शा। इंदौर टीम ने फरवरी20 में बनाया था
- मंजूरी मिलते ही प्लान हुआ तैयार, कोविड के कारण सुस्त हो गया था काम
रतलाम में एयरपोर्ट का सपना कोविड के कारण सुस्त हो गया था। रतलाम में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा निवेश क्षेत्र बनना है, इसके लिए एयर कनेक्टिविटी भी जरूरी है, ऐसे में एमपीआरडीसी भी प्रस्ताव बना रही है। बंजली हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट बनाया जाना है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरपोर्ट की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। वहीं बीते साल फरवरी में इंदौर विमानतल की टीम भी निरीक्षण करके गई थी। वहीं रतलाम में पीथमपुर के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा निवेश क्षेत्र भी बनना है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने एमपीआरडीसी से चर्चा की है। प्रस्ताव तैयार कर रही है। यह प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे।
खंडवा से उपयुक्त लगी रतलाम की हवाई पट्टी
- एयरपोर्ट के लिए रतलाम की हवाई पट्टी को टीम ने खंडवा से ज्यादा उपयुक्त माना था।
- बंजली हवाई पट्टी पर बड़े विमान को दौड़ाने के लिए 150-150 मीटर का रन-वे चाहिए, हालांकि अभी 100 मीटर में ही रन-वे है।
- बड़े विमान उतारने के लिए रन-वे की लंबाई को 1.8 किमी किया जाना है। अभी 1.2 किमी ही है।
- एयरपोर्ट बनने के बाद 200 केवीए बिजली की जरूरत होगी, इसके लिए इंडिपेंडेंट लोड पर चर्चा हुई है।
जानकारी भी ले चुके – एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया के सदस्य पता कर चुके हंै कि रतलाम से कितने लोग ट्रेन से सफर करते हैं। उन्होंने रतलाम, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद व जयपुर की रेल कनेक्टिविटी मालूम की है।
1800 हेक्टेयर में बनना है विशेष निवेश क्षेत्र
- जुलवानिया से बिबड़ौद तक 1800 हेक्टेयर में एसईजेडी
- यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विशेष निवेश क्षेत्र होगा। पहले नंबर पर पीथमपुर है।
- निवेश क्षेत्र में 18 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद है।
- 24,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- क्षेत्र में करीब 2400 उद्योग लगेंगे। विधायक काश्यप के सुझाव के बाद मप्र औद्योगिक विकास ने कार्रवाई शुरू की।
एमपीआरडीसी से चर्चा हुई है – एयर कनेक्टिविटी से विकास के नए द्वार खुलेंगे। कोविड के कारण काम धीमा हुआ है। एयर कनेक्टिविटी के लिए वे सरकार को लिखेंगे। प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
चेतन्य काश्यप,शहर विधायक
प्रस्ताव का इंतजार – हवाई एजेंसी के प्रस्ताव का भी इंतजार है। इसका फॉलोअप लेते रहेंगे। मंदसौर, नीमच, उज्जैन ग्रामीण, धार, झाबुआ, प्रतापगढ़ से लोग इंदौर जाते हैं।
डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक, जावरा