Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- संयुक्त व्यापारी संघ की व्यापारियों से अपील
शहर के कारोबारियों ने ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण का विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सभी व्यापारी कलेक्टोरेट पहुंचे और ट्रेनिंग का विरोध जताया। साथ ही एडीएम से शिविर को रोकने की मांग की।
संयुक्त व्यापारी संघ के मनोज झालानी ने बताया कि जिस एजेंसी को ट्रेनिंग का ठेका दिया है वो ट्रेनिंग के नाम पर 1200-1200 रुपए ले रही है। इससे छोटे-बड़े सभी कारोबारी परेशान हैं। यदि खाने पीने के कारोबारियों के लिए फास्टैग ट्रेनिंग की जरूरत भी हो तो शासन के अधिकारी द्वारा दी जाना चाहिए ना की एनजीओ के जरिए ट्रेनिंग दिलाना चाहिए। साथ ही शासन को यह ट्रेनिंग निशुल्क देना चाहिए। संयुक्त व्यापारी संघ ने समस्त व्यापारियों से आग्रह किया कि कोई भी व्यापारी ट्रेनिंग में सम्मिलित ना हो, जब तक इस पर शासन द्वारा स्पष्ट जानकारी प्राप्त ना हो । मनोहर पोरवाल, सुरेंद्र चत्तर, संजय पारख, महेश शर्मा, अमित अग्रवाल, राजेश सियाल, जगदीश मंत्री, गोविंद अग्रवाल, अजय भण्डारी, राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।