किसान की हत्या: लापता किसान का शव तालाब के पास पड़ा मिला, हत्या करने वालों ने साफी से गला घोंटकर सिर पर पटका पत्थर

किसान की हत्या: लापता किसान का शव तालाब के पास पड़ा मिला, हत्या करने वालों ने साफी से गला घोंटकर सिर पर पटका पत्थर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Body Of The Missing Farmer Was Found Near The Pond, The Murderers Strangled Saafi And Stoned His Head.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तालाब किनारे पड़ा किसान राजेन्द्र का शव, शुक्रवार रात परिजन तलाशते कई बार यहां से गुजरे, लेकिन गड़ढ़े में होने के कारण शव दिखाई नहीं दिया

  • पुरानी छावनी के रायरू की घटना
  • शाम को खेत से घर के लिए निकला था रात को मिला शव

लापता किसान का शव खेत और घर के बीच रास्ते पर तलाब किनारे पड़ा मिला है। किसान की हत्या की गई है। साफी से गला घोंटने के निशान और सिर पर पत्थर पटका गया है। घटना पुरानी छावनी के रायरू में शुक्रवार रात की है। किसान शुक्रवार शाम 7 बजे खेत से घर के लिए निकला था, लेकिन तभी से उसका कुछ पता नहीं था। रात 12 बजे उसका शव पड़ा मिला है। हत्या करने वाले और उसकी बजह दोनों ही अज्ञात हैं।

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू गांव निवासी 52 वर्षीय राजेन्द्र राजपूत पुत्र रामरतन राजपूत किसान है। रायरू फार्म के पास उनका खेत है। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह खेत पर गए थे। शाम करीब सात बजे तक काम किया। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों के साथ ही आस-पास के लोग तलाश में जुट गए। किसान के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। काफी देर तक तलाश करने के बाद रात 12 बजे घर और खेत के बीच तालाब किनारे किसान का शव पड़ा मिला है। किसान के गले में साफी कसी हुई थी। जिससे साफ था कि हमलावर ने उसका गला इसी से कसा है। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर पटका गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मामला हत्या का बताया जा रहा है।

हत्या आरोपी, कारण दोनों अज्ञात

पुलिस अफसरों ने जब मृतक के परिजन व गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक की ना तो किसी से दुश्मनी थी और ना ही किसी से विवाद हुआ है। अब पुलिस पता लगा रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण है और हत्या करने वाले कौन हो सकते हैं।

एक बेटा बेटी है परिवार में

बताया गया है कि मृतक के परिवार में एक बेटा प्रमोद राजपूत तथा बेटी ललिता और पत्नी है। सभी का जीवन किसान पर ही निर्भर था।

खबरें और भी हैं…



Source link