सिवनी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंटर पॉइंट के पास देर शुक्रवार हुआ। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक चालक रात के समय सिवनी से बंडोल की ओर आ रहा था। सेंटर पॉइंट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वाहन चालक मौके फरार हो गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन बिना रुके मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। तेज गति और लापरवाही से सतर्क रहने की अपील की बंडोल थाना प्रभारी मनोज जंघेला ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक चालक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। उन्होंने कहा कि फरार वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और सावधानी बरतें। पुलिस के अनुसार, लापरवाही और तेज रफ्तार ही अधिकांश सड़क हादसों का कारण बनती है।
Source link