- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Ujjain Is Missing Even After 24 Hours, The 12th Student, Police And Parents Kept Searching The Street
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लापता छात्र आदर्श सिंह सेंगर
- स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में बाहर जाते हुए दिखाई दिया
उज्जैन में लापता 12वीं के छात्र का सुराग पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पाई है। परिजन रिश्तेदारों से लेकर उसके दोस्तों तक से पता कर लिए। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इधर, छात्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता और पुलिस छात्र को उज्जैन की गली-गली में तलाश रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अंबर कॉलोनी निवासी कृष्णपाल सिंह सेंगर का बेटा आदर्श 18 लोकमान्य तिलक स्कूल में 12वीं का छात्र है। शुक्रवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए करीब सवा 11 बजे निकला। उसके बाद से घर नहीं लौटा। शाम तक जब आदर्श घर नहीं आया तो परिजनों ने स्कूल में पता किया। स्कूल से पता चला कि वह करीब 12 बजे चला गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह अकेले बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। पिता कृष्णपाल सिंह ने बताया कि सभी दोस्तों और रिश्तेदारों से आदर्श के बारे में पता किया लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि आदर्श मोबाइल फोन लेकर नहीं जाता था। उसके चले जाने से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।