छोटे भाई के विजय हजारे डेब्यू पर बोले शमी- आप सपने के नजदीक पहुंचे

छोटे भाई के विजय हजारे डेब्यू पर बोले शमी- आप सपने के नजदीक पहुंचे


मोहम्मद कैफ तेज गेंदबाजी करते हैं (फोटो मोहम्मद शमी के टि्वटर अकांउट से)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद शमी ने लिस्ट ए टूर्नामेंट में पदार्पण कर लिया है. विजय हजारे ट्रॉफी में वे बंगाल की ओर से उतरे. हालांकि जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 27, 2021, 2:51 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज माेहम्मद शमी (Mohammed Shami) के छोटे भाई ने भी लिस्ट ए टूर्नामेंट में डेब्यू कर लिया है. मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) को शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में बंगाल की ओर से खेलने का मौका मिला. कैफ बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं. वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी के अलावा के बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी करते हैं. इसके पहले उन्हें टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी टीम में जगह मिली थी. हालांकि वे एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे.

कैफ को टीम में मौका मिलने वाले मोहम्मद शमी ने खुशी जाहिर की. शमी ने सोशल साइट पर लिखा, भाई को विजय हजारे हजारे ट्रॉफी में पदार्पण करने की बधाई. हम सब इस समय का इंतजार कर रहे थे. आप सपने के एक कदम नजदीक पहुंच गए हैं. कड़ी मेहनत करना. 24 साल के मोहम्मद कैफ ने बंगाल की टीम में चुने जाने से पहले क्लब के मुकाबले खेले हैं. हालांकि जम्मू कश्मीर के मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. मौजूदा समय की बात की जाए तो भाईयों की जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. इसके पहले इरफान पठान और यूसुफ पठान भी लंबे समय तक टीम इंडिया से खेले. यूसुफ पठान ने शुक्रवार को संन्यास लिया है.

यह भी पढ़ें: जब क्रिकेट नहीं खेलता था तब रात को सो नहीं पाता था: पठान

हालांकि मोहम्मद शमी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्हें चोट लगी थी. वे टीम इंडिया की टेस्ट टीम के महत्वूपर्ण हिस्सा हैं. 30 साल के शमी ने 50 टेस्ट में 180 विकेट लिए हैं. उन्होंने पांच बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. वे 79 वनडे और 12 टी20 भी खेल चुके हैं. वनडे में उन्होंने 148 जबकि टी20 में 12 विकेट लिए हैं.








Source link