नेक्सट जनरेशन Bajaj Pulsar 250 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई, जानें फीचर्स

नेक्सट जनरेशन Bajaj Pulsar 250 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई, जानें फीचर्स


नेक्सट जनरेशन पल्सर 250 बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई. (सांकेतिक फोटों)

Bajaj Pulsar : बजाज नेक्सट जनरेशन पल्सर को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है. वहीं इस बाइक की संभावित कीमत 1.20 लाख रुपये से शुरू होकर 1.40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 27, 2021, 5:46 AM IST

नई दिल्ली. बजाज ऑटो जल्द ही नई जनरेशन की पल्सर 250 बाइक लॉन्च करने वाली है. इस बाइक को हालं ही में टेस्टिंग के दौरान सड़क पर स्पॉट किया गया है. तस्वीरों के अनुसार नई पल्सर 250 नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और इस बाइक में कंपनी ने पल्सर के सभी सेगमेंट के फीचर्स को यूज किया है. ऐसे में बजाजा ऑटो की नेक्सट जनरेशन पल्सर 250 काफी बेहतरीन बाइक होगी. आइए जानते है नेक्सट जनरेशन बजाज पल्सर 250 के बारे में…

Bajaj Pulsar 250 के फीचर्स- इस बाइक में आपको एलईडी लाइटिंग, स्पिल्ट सीट, एक मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट और डुअल-चैनल ABS जैसी फीचर मिलने की उम्मीद है. वहीं ये बाइक मौजूदा पल्सर एनएस 200 बाइक के कुन पैनलों और हिस्सों को साझा कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Hero MotoCorp की बाइक्स और स्कूटर पर मिल रही है 14 हजार रुपये तक की छूट, जानें सबकुछ

 Bajaj Pulsar 250 का इंजन- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेक्सट जनरेशन पल्सर  में कंपनी ने 250cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया है. जो 24bhp की पावर और 20Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है. इसके साथ ही इस बाइक में आपको मोनो शॉक दिए है.यह भी पढ़ें: BMW ने R nineT और स्क्रैम्बलर बाइक लॉन्च की, कीमत इतनी की चौक जाएंगे आप

Bajaj Pulsar 250 की लॉन्चिंग डेट और कीमत- बजाज नेक्सट जनरेशन पल्सर को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है. वहीं इस बाइक की संभावित कीमत 1.20 लाख रुपये से शुरू होकर 1.40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.








Source link