भूमाफिया के कब्जे पर कार्रवाई: खजराना क्षेत्र में स्थित हिना कॉलोनी में JCB चली; 10 फीट ऊंची बाउंड्री वाल तोड़कर जमीन से हटाया कब्जा

भूमाफिया के कब्जे पर कार्रवाई: खजराना क्षेत्र में स्थित हिना कॉलोनी में JCB चली; 10 फीट ऊंची बाउंड्री वाल तोड़कर जमीन से हटाया कब्जा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

निगम की टीम ने सुबह 8 बजे से कार्रवाई शुरू कर दिया।

नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह हिना पैलेस कॉलोनी पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू की। भूमाफिया दीपक मद्दा के रसूख को मिट्टी में मिलाने के लिए इस कॉलोनी में दूसरी बार निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा हाल ही में अयोध्या पूरी कालोनी और पुष्प नगर कॉलोनी में पिछले 15 साल से अपने अधिकार के प्लाट के लिए चक्कर खा रहे नागरिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए पहल की गई। इसके तहत इन दोनों कॉलोनियों में करीब 1500 लोगों को प्लाट दिलवाए जा रहे हैं।

यह दोनों कॉलोनियां गृह निर्माण संस्थाओं की है। इन कॉलोनियों में जमीन की हेराफेरी करने वाले भू माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित भी किया गया है। इन कॉलोनियों में जिन भू माफिया के नाम उभरकर सामने आए, उनमें दीपक मद्दा का नाम भी शामिल है। प्रशासन के द्वारा खजराना क्षेत्र की कॉलोनी हिना पैलेस की भी जांच की गई। उसमें भी मद्दा के द्वारा जमीन हड़पने का मामला सामने आया। हिना पैलेस में मद्दा के द्वारा कब्जा किए गए बड़े प्लाट पर बाउंड्री वाल बना ली गई। इस बाउंड्री वाल को तोड़ने के लिए नगर निगम के द्वारा 2 दिन पूर्व कार्रवाई की गई थी।

सुबह से लेकर रात तक चली कार्रवाई में करीब 10 फीट ऊंची बाउंड्री वाल को तोड़कर जमीन से कब्जा हटाया गया। उस समय पूरे दिन चली कार्रवाई के बावजूद इस बाउंड्री वाल का कुछ हिस्सा बचा गया था। इस बचे हुए हिस्से को तोड़ने का काम निगम की टीम ने आज किया। आज सुबह नगर निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल अपने साथ नगर निगम की टीम को लेकर इस निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंची। यह निर्माण खजराना के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में इस निर्माण को सावधानी के साथ तोड़ना ज्यादा जरूरी था। निगम की टीम के द्वारा सुबह 8 बजे से इस कार्रवाई को शुरू कर दिया गया। अग्रवाल ने बताया कि इस बचे हुए काम को पूर्ण किया जा रहा है।

पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मुकदमों में दीपक मद्दा फरार चल रहा है। इसके साथ ही कलेक्टर मनीष सिंह के द्वारा एक आदेश जारी करते हुए उसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा मद्दा की तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link