भारतीय महिला टीम की 1 साल बाद वापसी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 मार्च से वनडे सीरीज, लेकिन अब तक दोनों टीम घोषित नहीं

भारतीय महिला टीम की 1 साल बाद वापसी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 मार्च से वनडे सीरीज, लेकिन अब तक दोनों टीम घोषित नहीं


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Indian Womens Cricket Team Series With South Africa Womens Cricket Team India Vs South Africa Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लखनऊ31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला टीम ने पिछला मैच टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मार्च 2020 को मेलबर्न में खेला था। तब ऑस्ट्रेलिया ने उसे 85 रन से शिकस्त दी थी। -फाइल फोटो

कोरोना के बीच लॉकडाउन के बाद भारत में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट दोनों की वापसी हो चुकी है। टीम इंडिया भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऐसे में अब भारतीय महिला टीम भी एक साल बाद वापसी करने जा रही है। टीम 7 मार्च से साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलेगी।

इसमें बड़ी बात यह है कि सीरीज को सिर्फ एक हफ्ता ही बाकी रह गया और दोनों देशों ने अपनी टीम घोषित नहीं की है। दोनों टीम को क्वारैंटाइन में भी रखा गया है।

पिछला मैच मेलबर्न में टी-20 खेला था
भारतीय महिला टीम ने पिछला मैच टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मार्च 2020 को मेलबर्न में खेला था। तब ऑस्ट्रेलिया ने उसे 85 रन से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने घर में पिछला मैच 14 अक्टूबर 2019 को वडोदरा में वनडे खेला था, जिसमें साउथ अफ्रीका को 6 रन से हराया था।

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम को 5 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलना है। यह सभी मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

40-50% फैंस को एंट्री दी जा सकती है
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक, दोनों टीम को 5 दिन क्वारैंटाइन रखा जाएगा। इस दौरान 2 कोरोना टेस्ट होंगे। साउथ अफ्रीकी महिला टीम शनिवार को ही मुंबई होते हुए लखनऊ पहुंच चुकी है। मेहमान टीम क्वारैंटाइन के बाद 5 मार्च से 2 दिन प्रैक्टिस कर सकेगी। मैच के दौरान स्टेडियम की क्षमता के 40-50% फैंस को एंट्री दी जा सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link