हादसे में मौत: उज्जैन से 40 किमी दूर मालीखेड़ी में सड़क किनारे बैठे मजदूरों को हार्वेस्टर ने रौंदा, एक महिला की मौत

हादसे में मौत: उज्जैन से 40 किमी दूर मालीखेड़ी में सड़क किनारे बैठे मजदूरों को हार्वेस्टर ने रौंदा, एक महिला की मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Harvester Thrashed Laborers Sitting On The Roadside In Malikheri, 40 Km From Ujjain, One Woman Dead

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में जुटी पुलिस

  • जैसलमेर जाने के लिए बस के इंतजार में बैठे थे मजदूर

उज्जैन से 40 किमी दूर उन्हेल-नागदा रोड पर शनिवार रात नौ बजे के करीब सड़क किनारे बैठे मजदूरों को हार्वेस्टर ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हार्वेस्टर का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। खबर मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई। उन्हेल थाना प्रभारी दौलतराम जोगावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी निवासी दर्जन भर मजदूर जैसलमेर जाने के लिए गांव के बाहर सड़क किनारे बस के इंतजार में बैठे थे। रात करीब नौ बजे गेहूं काटकर लौट रही हार्वेस्टर गाड़ी तेज रफ्तार से आई अौर मजदूरों को रौंदते हुए निकल गई। एक्सीडेंट होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ दूरी पर हार्वेस्टर को छोड़कर ड्राइवर भाग गया। दुर्घटना में मालीखेड़ी निवासी सीनापति पति गजबशाह (33) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वक्तानबाई पति इलासी बुरी तरह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हार्वेस्टर को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link