550 दिन बाद सुलझा मामला: अभिनेत्री के पिता ने मुंबई से आकर वापस ली CM हेल्पलाइन की शिकायत, चोरी के मामले में जांच से संतुष्ट नहीं थे

550 दिन बाद सुलझा मामला: अभिनेत्री के पिता ने मुंबई से आकर वापस ली CM हेल्पलाइन की शिकायत, चोरी के मामले में जांच से संतुष्ट नहीं थे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Actress Madirakshi’s Father Withdraws On The Initiative Of Ujjain Police Complained To 550 day old CM Helpline, Were Not Satisfied With The Investigation In A Case Of Theft

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

माधवनगर थाने में खड़ी कार का मुआयना करते अभिनेत्री मदिराक्षी के पिता दिनेशचंद्र जोशी व उनकी मां कुसुम जोशी।

मनोरंजन चैनल पर सीरियल ‘सिया के राम’ में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले के पिता दिनेश जोशी ने उज्जैन पुलिस की पहल पर CM हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को 550 दिन बाद वापस ले लिया। चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। पुलिस पर आरोपियों से मिल जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने वर्ष 2019 में उन्होंने CM हेल्पलाइन में शिकायत की थी।

माधव नगर थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने बताया, दिनेश जोशी ने वर्ष 2005 में इंदौर निवासी मनोहर लाल शर्मा और संजय फरसे के खिलाफ कार की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराना चाहते थे। पुलिस ने जांच में धोखाधड़ी नहीं होना पाया। आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। तत्कालीन जांच अधिकारी ज्योति भार्गव ने आरोपियों से कार जब्त कर न्यायालय में पेश किया था। दिनेश जोशी ने कार को सुपुर्दगी में लेने के बजाय वर्ष 2019 में अदालत और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, पुलिस आरोपियों से मिल गई है। धोखाधड़ी के बजाय चोरी का केस दर्ज किया गया है।

इसी मामले में माधवनगर थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने मुंबई में अभिनेत्री बेटी के पास रह रहे दिनेशचंद्र जोशी से संपर्क कर उन्हें उज्जैन बुलाया। शनिवार को दिनेश चंद्र अपनी पत्नी कुसुम जोशी के साथ उज्जैन आए। माधवनगर थाने में इंस्पेक्टर दिनेश प्रजापति ने उन्हें पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया, जिससे वह संतुष्ट हो गए। करीब 550 दिन पहले की गई CM हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को वापस ले लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link