- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Secretary In charge Said It Is Necessary To Break The Chain Of Corona Infection, So Keep An Eye On Weddings, Also Tighten Corona Curfew
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोविड कंट्रोल को लेकर निरीक्षण करते हुए।
- कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ली बैठक
- हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं भी देखने पहुंचे।
नवीन कोरोना प्रभारी सचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता ने कहा है कि कोविड की गति को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी रोज से पुन: शादी के मुहूर्त है। इन शादियों पर सख्त नजर रखें। शादियों में भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा बनेगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व एसपी से कहा कि कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए कोरोना कर्फ्यू में सख्ती जरूरी है। इस दौरान उन्होंने जिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं भी देखीं।
यह निर्देश प्रभारी सचिव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने की शादी समारोह समाप्त हुए है। इसके बाद आगे 7 मई से शादी-विवाह के मुहूर्त आ रहे हैं। इन शादी-विवाहों से कोविड के केस बढ़ने की संभावना है। इसलिए कोरोना कर्फ्यू में सख्ती बढ़ाई जाए उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का कार्य भी प्राथमिकता स्तर पर किया जाये। जिले में एक भी मैरिज गार्डन संचालित न हों। इसके लिये पुलिस सख्ती से काम लें। जिले में कोई भी दुकान न खुलें। लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराई जाए।
प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले में किल कोरोना अभियान चल रहा है। इसमें कोई भी संभावित व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। ऐसे प्रयास किये जाएं कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में टीम सघन परीक्षण किया जा रहा है।
बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बताया कि जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। नियमित घर-घर का सर्वे किया जा रहा है अब तक जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में 3 लाख 16 हजार से ज्यादा व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। दलों द्वारा दवाइयों की किट वितरित भी की गई है। कलेक्टर ने बताया की होम आइसोलेट पेशेंट से डेडिकेटेड कॉल सेंटर से रोजाना दो बार फोन पर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जाती है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में कोरोना कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन से किया गया है। शादी-विवाह में भी सीमित संख्या में घर पर शादी की अनुमति दी गयी है। बिना मास्क एवं बेवजह घूम रहे व्यक्तियों पर भी चालान की कार्रवाई की जा रही है। दुकान वालों की चालानी कार्रवाही की गई है। नगरीय निकाय के अंतर्गत सब्जी, किराना की होम डिलेवरी ठेलों के माध्यम से कराई जा रही है।