- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal MP Sadhvi Pragya Thakur Said Now Only Tit For Tat Will Have To Be Done; Hindus Now Have To Take Refuge In Assam
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
- सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद बहस शुरू हुई
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत के बाद उसको लेकर मध्यप्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल सरकार पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताते हुए हिंदुओं के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को असम में शरण लेना पड़ रही है। इसके लिए एकमात्र उपाए राष्ट्रपति शासन और NRC ही है। संतो और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। हालांकि उनके पोस्ट के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। किसी ने इसे कश्मीर बनने की शुरुआत बताया, तो किसी ने इसे भाजपा की हार की खीज बताया। लोगों ने इसके लिए भाजपा को भी घेरा है।
दिग्विजयसिंह को हराया था प्रज्ञा ने
प्रज्ञा ठाकुर ने पिछले चुनाव में लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव हराया था। इसके बाद से वे कई मुद्दों पर विवादित टिप्पणी कर चुकी हैं। इसके बाद भाजपा को किनारा करना पड़ा। ताजा मामले में इसी तरह की टिप्पणी कंगना रनौत कर चुकी हैं जिनका ट्वीटर हैंडल सस्पैंड किया गया।
सोशल मीडिया पर प्रज्ञा का पोस्ट
मुमताज लोकतंत्र,हिंदुओं @BJP4Bengal के कार्यकर्ताओं की निर्मम,हत्या,बलात्कार
हे कलंकिनी..बस्स्स्
शठे शाठ्यम समाचरेत,टिट फॉर टैट करना ही होगा।राष्ट्रपति शासनऔर NRCबस यही उपाय हैं।संतोऔर वीरोंकी भूमि पर ताड़का का शासन हो गया।अबतो “राम” बनना ही होगा।
जय श्री राम @BJP4India @RSSorg— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) May 5, 2021