GST छापा: इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम तीन व्यापारियों से एक करोड रुपए टैक्स वसूल

GST छापा: इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम तीन व्यापारियों से एक करोड रुपए टैक्स वसूल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • तीन दिनों से चल रही है कार्यवाही ,

सीजीएसटी विभाग द्वारा इंदौर में मारे गए छापे में बड़ी सफलता मिल गई है। इस छापे के दौरान तीन व्यापारियों से एक करोड रुपए टैक्स के रूप में वसूल कर लिए गए हैं। बाकी राशि की वसूली के लिए गणना की जा रही है। सीजीएसटी विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार की शाम को शहर में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में जांच का काम गुरुवार शाम से जो शुरू किया गया तो वह शुक्रवार रात तक चला। इस कार्रवाई में जेल रोड के तीन व्यापारियों को निशाने पर लिया गया था। इन व्यापारियों के इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम और आउटलेट हैं।

इनके ठिकाने पर छापा मारकर इनके द्वारा की जा रही टैक्स की चोरी को पकड़ने के लिए जांच की गई। इस जांच में शामिल अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान उन ट्रांसपोर्ट की जानकारी सामने आ गई जहां से इन व्यापारियों का माल आता है। इसके आधार पर पांच ट्रांसपोर्ट पर भी कार्यवाही कर दी गई। व्यापारी के शोरूम और ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से पिछले 6माह के दौरान उक्त व्यापारी के यहां पहुंचे माल की सारी जानकारी और रिकॉर्ड को जुटा लिया गया। सूत्रों का कहना है कि इस जांच के दौरान बड़ी टैक्स चोरी सामने आई है। यह पाया गया कि जीएसटी की चोरी करते हुए व्यापारी के द्वारा माल मंगवा कर बेचने का काम किया जा रहा था। इसके आधार पर जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उसे देखते हुए इन तीन व्यापारियों के द्वारा सीजीएसटी टैक्स के रूप में 1करोड़ रुपए की राशि हाथों-हाथ जमा करवा दी गई है। इन व्यापारियों के द्वारा की गई टैक्स चोरी में उन पर लगाई जाने वाली पेनल्टी और इंटरेस्ट की गणना करने का काम अभी किया जाना है। यह काम किए जाने के उपरांत उसकी राशि भी इन व्यापारियों से वसूली जाएगी। इस दिशा में अभी आगे की कार्रवाई जारी हैं

जीएसटी विभाग के द्वारा बड़े दिनों के बाद इंदौर में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बड़ी कार्रवाई के रूप में तब्दील होती हुई नजर आ रही है। अभी प्रारंभिक रूप से ही 1करोड़ रुपए जमा हो गए हैं। अब आगे इस मामले की जांच में और भी बड़े तथ्य सामने आ सकते हैं तथा विभाग के द्वारा कर चोरी कर लाभ प्राप्त की गई और भी बड़ी रकम व्यापारियों से जमा करवाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link