नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलेगा सनरूफ फीचर.
Mahindra Scorpio : mahindra Scorpio में सनरूफ सरफेस के साथ साथ ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेंट, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, और डुअल टोन डैशबोर्ड जैसे फीचर्स दिए है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 27, 2021, 12:15 PM IST
नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा स्कार्पियो का लुक – कंपनी अपने इस नई mahindra Scorpio में सनरूफ सरफेस के साथ साथ ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेंट, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, और डुअल टोन डैशबोर्ड जैसे फीचर्स दिए है. जानकारों का कहना है की ये फीचर्स कंपनी एसयूवी के टॉप वैरिएंट्स में ही देगी. कंपनी ने इंटीरियर को और आकर्षक बनाने के लिए सिल्वर एक्सेंट वाले वर्टीकल AC वेंट्स लगाए है, जो कि डैशबोर्ड के दाहिनी तरफ लगायी गयी है.
यह भी पढ़ें: हुंडई की सबसे सस्ती Bayon SUV 2 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने टीजर जारी किया
पब्लिक्ली स्पॉट में देखा गया है कि नई स्कार्पियो अपने पूर्व मॉडल से साइज में थोड़ी बड़ी है जो कि इसके केबिन को ज्यादा स्पेस देता है. और फीचर्स में LED हेडलाइट्स, एलॉय व्हील, LED टेल लाइट्स और रूफ रेल भी दिया जा सकता है. कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही ScorpioN और Scorpio Sting के नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर करवाया था, जिससे कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी ये दोनों नाम नई एसयूवी के लिए यूज करेगी. खबरों के अनुसार कंपनी अपने इस एसयूवी अगले कुछ महीनों में लॉन्च करेगी. इसकी कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.यह भी पढ़ें: ग्लाेव बॉक्स के पीछे मिल जाएगी वाे चीज, जिसे साफ करते ही नया सा हाे जाएगा आपके कार का एसी
नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा स्कार्पियो का इंजन – कंपनी इस नहीं एसयूवी में अपनी 2.2 लीटर की क्षमता वाली mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल करेगी. लेकिन कंपनी इसके पावर आउटपुट को बूस्ट कर सकती है. जिससे ये पहले से ज्यादा पावरफुल होगी. हालांकि चर्चा ये भी है कि mahindra Thar में इस्तेमाल की गयी 2.0 लीटर की क्षमता वाली टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन को कंपनी अपने इस नई एसयूवी में भी इस्तेमाल कर इसके पेट्रोल वैरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है.