Maruti Suzuki ने पार किया 20 लाख कारों के निर्यात का आंकड़ा, 14 मॉडल्स का होता है एक्सपोर्ट

Maruti Suzuki ने पार किया 20 लाख कारों के निर्यात का आंकड़ा, 14 मॉडल्स का होता है एक्सपोर्ट


प्रतीकात्मक तस्वीर

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) मौजूदा समय में 100 से ज्यादा देशों में लगभग 150 संस्करणों वाली 14 तरह की कारों का निर्यात करती है.

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने शनिवार (27 फरवरी) को एक और माइलस्टोन पार किया है. कंपनी ने कहा कि उसने संचयी रूप से 20 लाख कारों के निर्यात (Cumulative Exports) का लक्ष्य पार कर लिया है.

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से दक्षिण अफ्रीका के लिए निर्यात की खेप के रवाना होने के साथ ही ऑटो कंपनी ने इस मुकाम को हासिल किया है. निर्यात की इस खेप में उसकी एस-प्रेसो, स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा जैसी कारें थीं.

ये भी पढ़ें- रेगुलर इनकम के लिए Saving Schemes में करें निवेश, जानें POMIS, SCSS, PMVVY या FD कौन दे रहा ज्यादा ब्याज?

पिछले 34 साल से कंपनी करती रही है वाहनों का निर्यात मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ केनिची आयूकावा ने एक बयान में कहा, ”भारत के वैश्विक ऑटोमोबाइल व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने के काफी पहले से, पिछले 34 साल से, कंपनी वाहनों का निर्यात करती रही है. इस शुरुआत में ही वैश्विक बाजार से परिचय पाकर कंपनी को अपनी गुणवत्ता बढ़ाने और वैश्विक मानक स्तर को हासिल करने में मदद मिली है.”

ये भी पढ़ें- SBI ने 44 करोड़ ग्राहकों को किया अलर्ट! भूलकर भी ना करें ये काम, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

100 से ज्यादा देशों को 14 मॉडल्स का होता है एक्सपोर्ट
बता दें कि कंपनी मौजूदा समय में 100 से ज्यादा देशों में लगभग 150 संस्करणों वाली 14 तरह की कारों का निर्यात करती है.

भारत में लॉन्च हाेगी Maruti Jimny, दुनिया भर में है शानदार डिमांड
पिछले कुछ समय से मारुति सुजुकी की सबसे चर्चित गाड़ी जिम्नी (Jimny) के लॉन्च को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि वह जिम्नी एसयूवी के भारत में लॉन्च के लिए विचार कर रहे हैं. हालांकि इससे पहले कंपनी वर्तमान में मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रही है. इस कार की इतनी ज्यादा डिमांड है कि कुछ देशों में तो इसका एक साल तक का वेटिंग पीरियड है.








Source link