Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रामकृष्ण को ठगों ने फंसाने के लिए इस तरह उनके नाम बना चेक व पेटीएम में 25 लाख रुपए ट्रांसफर करने के मैसेज भेजा, जिसके बाद वह जाल में फंसते चले गए
- 7 दिन पहले आया था ठगों का कॉल
- क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज की FIR
- फरियादी ने लगाया पुलिस पर सुनवाई न करने आरोप
लॉटरी में 25 लाख रुपए की ईनाम मिलने की चाह में एक युवक ने मेहनत कर जोड़े 32 हजार रुपए गवा दिए। घटना बीते सोमवार को राठौर संतर नदीपार टाल मुरार की है। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद शनिवार शाम को FIR दर्ज की है। 7 दिन बाद मामला दर्ज करने पर ठगे गए परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
उपनगर मुरार के राठौर संतर नदीपार टाल निवासी रामकृष्ण पुत्र नाथूराम एक फर्म में काम करते हैं। परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी हैं। बच्चों के भविष्य के लिए वह दिन रात मेहनत कर पैसा छोड़ रहे हैं। सात दिन पहले उनके पास एक युवती का कॉल आया। कॉल करने वाली ने खुद को जियो कंपनी से बताते हुए कहा कि कंपनी की करोड़पति योजना में आपकी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। यह सुनकर रामकृष्ण को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कॉल कट कर दिया। इस पर युवती ने वापस कॉल किया और भावनाओं में उलझाना शुरू कर दिया। युवक को बताया कि वह उसकी बेटी जैसी है। अपने रिस्क पर बता रही है कि इससे अच्छा मौका कभी नहीं मिलेगा। सिर्फ कुछ औपचारिकता पूरी करनी है और 25 लाख रुपए आपके खाते में पहुंचा दिए जाएंगे। इस पर युवक को विश्वास हो गया।

युवक के विश्वास दिलाने के लिए कुछ ऐसे लिस्ट भेजी जिसमें कई लोगों को इसी तहर 25 लाख का ईनाम मिलने का रिकॉर्ड था
विश्वास दिलाने वॉटसएप पर भेजा चेक
इतना ही नहीं ठगों ने रामकृष्ण को पूरी तरह झांसा में लेने के बाद उनको और विश्वास दिलाने के लिए उनके वॉटसएप पर उनके नाम से बना 25 लाख रुपए का चेक भेजा, इतना ही नहीं ऐसे डॉक्यूमेंट भी भेजे जिनमें बताया गया कि उनसे पहले कई लोग यह इनाम जीत चुके हैं। इसके बाद कभी सिक्योरिटी मनी, कभी प्रोसेस फीस तो कभी किसी नाम से रुपए जमा कराने को कहा। करीब 5 बार में रामकृष्ण ने अपने जुड़े 32 हजार रुपए उनके बताए अकाउंट में डाल दिए। इसके बाद ठगों ने उनको एक स्क्रीन शॉट भेजा। जो 25 लाख रुपए रामकृष्ण के बेटे आकाश के नाम बने पेटीएम वॉलेट में डालने का मैसेज था। जब और रुपए मांगे तो रामकृष्ण को संदेह हुआ। उन्होंने अपने जमा रुपए वापस मांगे, लेकिन युवती ने देने से मना कर दिया।
पुलिस ने समय पर नहीं सुनी
इस मामले में बीते सोमवार को ही पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। मुरार थाना से लेकर क्राइम ब्रांच तक शिकायत की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से मामले को नहीं लिया। पीड़ित की बेटी ने आरोप लगाया है कि 6 दिन से पुलिस मामले को टाल रही थी। हम लोग परेशान हो गए। मेहनत का जुड़ा 32 हजार रुपए ठग लिया गया और पुलिस सिर्फ एक आवेदन समझकर जांच करती रही। शनिवार को जाकर इसमें मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नंबर चालू हैं और वह बात कर रहे हैं फिर भी पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही।