- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Youth Went To Jalaun To Deliver The Train From Indore, Killing Him By Stabbing Him In The Stomach For Robbery
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक विनोद कुशवाह
- 8 अप्रैल को यूपी के जालौन की है घटना, घायल ने रविवार को तोड़ा दम
इंदौर से गाड़ी की डिलीवरी देने यूपी के जालौन गए ग्वालियर के युवक को लूट के इरादे से पेट में चाकू मार दिए। लुटेरे तो नकदी लूटकर भाग गए, लेकिन घायल को उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां रविवार को घायल की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ग्वालियर के कंपू थाना में शून्य पर मामला दर्ज हुआ है। युवक से कितनी नकदी लूटी गई है अभी इसका भी खुलासा नहीं हुआ है।
ग्वालियर के नाका चन्द्रवदनी दुर्गेशपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार कुशवाह की यूपी जालौन में हत्या हुई है। मृतक के भाई बसंत कुशवहा ने बताया कि विनोद इंदौर के प्रीतमपुर में ओम सांई ट्रांसपोर्ट कंपनी मे बतौर ड्राइवर काम करता था। उसका काम कंपनी से गाड़ी की डिलीवरी कस्टमर तक पहुंचाना होता था। कुछ दिन पहले ही वह ग्वालियर से प्रीतमपुर गया था। वहां से बुधवार को और दो अन्य साथियों के साथ अलग-अलग गाडी लेकर यूपी डिलीवरी देने जा रहे थे। रास्ते में जिला जालौन में अटा थाना क्षेत्र में भदौरिया पेट्रोल पंप पर यह लोग ठहरे। जब विनोद बाथरूम करने के लिए पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में गया तो वहां तीन-चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके रुपए छीनने लगे। विनोद ने विरोध किया तो उसके पेट मे चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, फिर उसकी जेब से रकम लूटकर भाग गए। वह किसी तरह पेट्रोल पपं पर आया। साथियों ने उसे जालौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से हालत नाजुक होने पर एम्बुलेंस से ग्वालियर लेकर आए। यहां रविवार को उसने जेएएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। यहां कंपू थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है। केस डायरी यूपी पुलिस को भेजी जा रही है।
-
15 कॉलोनियों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन: रविवार को 515 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 पॉजिटिव की मौत, 12541 ने लगवाई वैक्सीन

- कॉपी लिंक
शेयर
-
मांगा था काम, मिला धोखा: डेढ़ साल की बेटी के गले पर चाकू अड़ा कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

- कॉपी लिंक
शेयर
-
BJP नेता को दोस्त ने ठगा: भाजपा नेता ने 7 बीघा जमीन 1.28 करोड़ में दोस्त को बेची, 68 लाख रुपए दे दिए; 60 लाख देने का वादा कर मुकर गया

- कॉपी लिंक
शेयर
-
रविवार को दिखी सख्ती, सूनसान रहे बाजार: लॉकडाउन: सड़कों पर पुलिस, बाजार पूरी तरह बंद, गलियों और मैदानों में लोगों ने खेला क्रिकेट, लगे चौके-छक्के, टूटे नियम

- कॉपी लिंक
शेयर