Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- बर्थडे के बहाने कार में जाम गेट ले गए, रास्ते में छेड़छाड़ भी की
दो लड़कियों को अगवा कर धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आया है। आजाद नगर पुलिस के अनुसार आरोपी सोहेल पिता कल्लू खान निवासी एलआईजी लिंक रोड और हसन पिता अब्दुल कादिर खान कृष्णबाग कॉलोनी के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम विधेयक 2020 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी दोनों छात्राओं के साथ पढ़ते हैं। इसलिए उनकी दोस्ती है।
शनिवार को दोनों आरोपियों ने अपना बर्थ-डे मनाने के लिए अपनी कार में दोनों छात्राओं को बैठाया। कहा कि वे इंदौर शहर में ही एक कैफे में अपना बर्थ डे मनाएंगे। फिर वे दोनों को जबरदस्ती जाम गेट की तरफ ले गए। छात्राओं से पहले गाड़ी में ही छेड़छाड़ की। लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें डराया कि वे अपना धर्म परिवर्तन कर लें। लड़कियां उनसे गुहार लगाती रहीं कि वे इंदौर ले चलें, लेकिन आरोपी मान नहीं रहे थे।
लड़कियां जब चीखने लगीं तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। फिर दोनों को पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने दोनों की खूब पिटाई की। फिर मंडलेश्वर थाने की पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर मामला आजाद नगर थाने इंदौर भेज दिया। आजाद नगर पुलिस ने शनिवार को मंडलेश्वर पहुंचकर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी ली। दोनों को दोपहर में इंदौर ले आए।