पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश: महिला से बात करने से रोका तो युवक ने पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जलाया

पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश: महिला से बात करने से रोका तो युवक ने पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जलाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

उपनगर ग्वालियर की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की कोशिश की। महिला का पति पड़ोसी महिला से फोन पर बात करता था। जब महिला ने उसे टोका तो उसने पहले मारपीट की। फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाई। महिला की हालत गंभीर है। देर रात आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

ग्वालियर थाने के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मावई ने बताया कि किलागेट निवासी सोनू जाटव के पड़ोसी महिला से अवैध संबंध थे। वह शनिवार रात 9 बजे उससे फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी जमुना बाई ने उसे पकड़ लिया। उसने उसे टोका तो गुस्से में बेरहमी से पत्नी को पीटा। सोनू ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

महिला जलते हुए बाहर की तरफ भागी। आरोपी भाग गया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। उस पर पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। महिला को जेएएच की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद रात को आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस उसे पकड़कर ले गई। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसका शरीर करीब 60 प्रतिशत जल गया। महिला को बोलने में भी परेशानी हो रही है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
सागरताल में मिला 70 वर्षीय वृद्धा का शव
विनय नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्धा का शव शनिवार शाम को सागरताल में मिला है। वृद्धा शुक्रवार से लापता थी। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। क्योंकि वृद्धा कई दिनों से बीमार चल रही थी। बहोड़ापुर थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया कि विनय नगर सेक्टर 3 की रहने वाली धनवंती बाई(70) शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर से दवा लेने जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने बहोड़ापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे कुछ लोग घूमने निकले। सागरताल में शव उतराता मिला। फायर ब्रिगेड की मदद से शव बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं…



Source link