Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई। इसके कारण उसका चेहरा समझ नहीं आ रहा है।
- महिला की उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही
- पुलिस को आकलन लाश को दो से तीन पुरानी हो सकती है
भोपाल में नेशनल हाइवे 47 पर एक महिला की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो से तीन पुराना है। इसके कारण जानवर महिला के शव का एक हाथ भी नोंचकर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल देखने के बाद आंशका जताई कि महिला की पहले कहीं दूसरी जगह हत्या की गई। उसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा कुचल दिया। उसके बाद उसे यहां फेंका गया है। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस को यहीं पर लाश पड़ी मिली।
भोपाल के परवलिया थाना पुलिस को रविवार दोपहर करीब 4 बजे ग्राम ग्राम मुबारकपुर नेशनल हाइवे 47 के पास एक महिला की लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के सूखे नाले से शव बरामद किया। महिला का चेहरा कपडे से बंधा हुआ था और कीड़े लगने हुए थे। उसका सिर कुचला गया था, जबकि एक हाथ जानवरों द्वारा नोंचा जा चुका था। पुलिस के अनुसार अभी तक जांच मृतका की लाश दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है।
पहचान छिपाने सिर कुचलने की संभावना
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचला होगा। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की हत्या कैसे की गई। पुलिस को गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। कुछ दिन पहले गांधी नगर में भी इसी तरह एक महिला की सिर कुचल कर हत्या कर शव फेंका गया था। हालांकि बाद में आरोपी महिला का पति ही निकला था।