मार्च में क्रिकेट ही क्रिकेट: 9 पुरुष टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल मैच, देश में औसतन हर दूसरे दिन मैच

मार्च में क्रिकेट ही क्रिकेट: 9 पुरुष टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल मैच, देश में औसतन हर दूसरे दिन मैच


नई दिल्ली. कोरोना के बाद क्रिकेट ने फिर से पुरानी लय पा ली है. मार्च की बात की जाए तो 9 पुरुष टीमें इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगी. टीम इंडिया (Team India) ही 9 मुकाबले खेलेगी. क्रिकेट के मार्च के शेड्यूल (Cricket Schedule) को देखें तो भारतीय महिला टीम भी एक साल बाद इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेगी. देश में पुरुष टीम के 9 जबकि महिला टीम के कुल 6 मुकाबले होंगे. कुल 15 मुकाबले. यानी औसतन हर दूसरे दिन हमें घर में मैच देखने को मिलेगा. अब तो स्टेडियम में फैंस को आने की अनुमति भी मिल गई है.

मार्च टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. 4 मार्च से मोटेरा में होने वाले चौथे टेस्ट के परिणाम के आधार पर ही उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ होगा. इसके अलावा टी20 सीरीज से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. इसके अलावा आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी से अपनी तैयारी को पुख्ता करना चाहेंगे. इसके अलावा बांग्लादेश की टीम को न्यूजीलैंड में तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं. बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड में किसी भी फॉर्मेट का मुकाबला न्यूजीलैंड से नहीं जीत सकी है.

तीन टीमें 8-8 मुकाबला खेलेंगी

भारतीय पुरुष टीम के अलावा इंग्लैंड की टीम भी 9 मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड, विंडीज और श्रीलंका की टीमें 8-8 मैच खेलेंगी. बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीम को 5-5 मैच खेलने का मौका मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया टीम सबसे कम 3 मुकाबले खेलेगी.मार्च का पूरा कार्यक्रम इस तरह है

भारत और इंग्लैंड सीरीज (कुल मैच-9)

चौथा टेस्ट: 4 मार्च से, मोटेरा

पहला टी20: 12 मार्च, मोटेरा

पहला टी20: 14 मार्च, मोटेरा

पहला टी20: 16 मार्च, मोटेरा

पहला टी20: 18 मार्च, मोटेरा

पहला टी20: 20 मार्च, मोटेरा

पहला वनडे: 23 मार्च, पुणे

दूसरा वनडे: 26 मार्च, पुणे

तीसरा वनडे: 28 मार्च, पुणे

महिला सीरीज: भारत और दक्षिण अफ्रीका (कुल मैच-6)
7 मार्च: पहला वनडे
9 मार्च: दूसरा वनडे
12 मार्च: तीसरा वनडे
14 मार्च: चौथा वनडे

17 मार्च: पांचवां वनडे
20 मार्च: पहला टी20
21 मार्च: दूसरा टी20
23 मार्च: तीसरा टी20

ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा (कुल मैच-3)

तीसरा टी20: 3 मार्च, वेलिंगटन

चौथा टी20: 5 मार्च, वेलिंगटन

पांचवां टी20: 7 मार्च, मॉनगाुनई

श्रीलंका का विंडीज दौरा (कुल मैच-8)

पहला टी20: 4 मार्च, एंटिगुआ

दूसरा टी20: 6 मार्च, एंटिगुआ

तीसरा टी20: 8 मार्च, एंटिगुआ

पहला वनडे: 10 मार्च, एंटिगुआ

दूसरा वनडे: 12 मार्च, एंटिगुआ

तीसरा वनडे: 14 मार्च, एंटिगुआ

पहला टेस्ट: 21 मार्च से, एंटिगुआ

दूसरा टेस्ट: 29 मार्च से, एंटिगुआ

बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा (कुल मैच-5)

पहला वनडे: 20 मार्च, डुनेडिन

दूसरा वनडे: 23 मार्च, क्राइस्टचर्च

तीसरा वनडे: 26 मार्च, वेलिंगटन

पहला टी20: 28 मार्च, हेमिल्टन

दूसरा टी20: 30 मार्च, नेपियर

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे सीरीज यूएई में (कुल मैच-5)

पहला टेस्ट: 2 मार्च से, अबु धाबी

दूसरा टेस्ट: 10 मार्च से, अबु धाबी

पहला टी20: 17 मार्च, अबु धाबी

दूसरा टी20: 19 मार्च, अबु धाबी

तीसरा टी20: 20 मार्च, अबु धाबी





Source link