शातिर वाहन चोर गिरफ्तार: पांच दोपहिया वाहन जब्त, शहर में अलग-अलग स्थानों से वाहन चुराकर घूमता था आरोपी

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार: पांच दोपहिया वाहन जब्त, शहर में अलग-अलग स्थानों से वाहन चुराकर घूमता था आरोपी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शातिर वाहन चोर से पांच दो पहिया वाहन जब्त।

  • क्राइम ब्रांच और थाना ओमती पुलिस की संयुक्त कार्यवाई, चंदन वन के पास से आरोपी को दबोचा
  • गिरफ्त में आया आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जा चुका है जेल

क्राइम ब्रांच और ओमती पुलिस ने शनिवार को चंदन वन के पास एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी का वाहन बेचने ग्राहक की तलाश में पहुंचा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चार और दो पहिया वाहन उसके घर के पास से जब्त किए। आरोपी अलग-अलग वाहन से घूमने का शौक रखता है। जैसे ही कोई ग्राहक मिलता, वह वाहन बेच देता है। इसके पूर्व भी वह कई बार वाहन चोरी में जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार टीआई ओमती एसपीएस बघेल को को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन वहन के पास एक युवक सस्ते में एक्टिवा बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। टीआई ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मौके पर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान 16 क्वार्टर हनुमानताल निवासी कासिम खान (27) के रूप में हुई।
एसबीआई बैंक की पार्किंग से चुराया था
उसके पास से पुलिस ने एक एक्टिवा जब्त किए। उक्त वाहन का वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पूछताछ में उसने दो सितंबर 2020 को दूसरा पुल एसबीआई बैंक की पार्किंग से चोरी करना बताया। अक्टूबर 2020 में ही उसने एक एक्सिस संजीवनी अस्पताल के सामने से, 11 अगस्त 2020 को शांतिनगर में जिम के बाजू से, अंजूमन स्कूल ग्राउंड से चुराया था।
घर के सामने खड़ी किया था चारों वाहनों को
जनवरी 2020 में आदर्श नगर स्कूल के सामने कुरैशी कम्पाउंड से भी दो पहिया वाहन चुराई थी। उक्त चारों दोपहिया वाहन पुलिस ने उसके घर के सामने से जब्त किए। आरोपी की निशानदेही पर जब्त वाहन की कीमत तीन लाख रुपए बतायी जा रही है। आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

खबरें और भी हैं…



Source link