Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सामुदायिक भवन एवं आगंनवाड़ी का भूमिपूजन व लोकार्पण
- सामुदायिक भवन एवं आगंनवाड़ी का भूमिपूजन व लोकार्पण
संत रविदास महाराज की 644वीं जयंती पर नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने 5 वार्डों में सामुदायिक भवन एवं आगंनवाड़ी का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
जिसमें राजीव नगर वार्ड में 15 लाख रुपये की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, काकागंज वार्ड में 15 लाख रुपये की राशि के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, संत रविदास वार्ड में 8 लाख की राशि से आंगनबाड़ी का भूमिपूजन, डॉ. सर हरीसिंह गौर वार्ड में 8 लाख की राशि की आंगनबाड़ी का भूमिपूजन व इतवारी वार्ड में रजक समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया।
विधायक जैन ने कहा आज इस पावन दिन हम अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्डो में लगभग 56 लाख रुपए की राशि के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर रहे हैं। एक बड़ी सौगात हम समाजजनों को देने जा रहे हैं। सामान्य व्यक्ति के जीवन में सामुदायिक भवन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए इन सामाजिक भवनों का उपयोग काफी न्यूनतम शुल्क या निशुल्क रूप से करता है। कार्यक्रम में डॉ. डीपी चौबे, मुन्ना रजक, चेतराम अहिरवार, संगीता हरेंद्र खटीक, कैलाश पटेल, रिंकू राज, हर्षवर्धन चौबे, रामेश्वर नामदेव आदि मौजूद थे।