Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस होटल-ढाबों पर सख्ती की। (फाइल फोटो)।
शहर में पिछले दिनों लगातार दो दिन में हुए सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसों में सामने आया, मरने वाले हाइवे के ढाबों पर पार्टी मना कर लौट रहे थे। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने हाईवे के ढाबों पर सख्ती की है। अफसरों के आदेश पर रात 12 बजे तक शहर और ग्रामीण अंचल की पुलिस ने हाइवे पर स्थित सभी ढाबों को बंद करवाया जाएगा। यही नहीं, रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए।
दरअसल, पिछले दिनों एक युवक का जन्मदिन मनाकर लौट रहे उसके दोस्त लसूडिया इलाके में हादसे का शिकार हो गए थे। युवक कार में सवार थे, उनकी तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में जा घुसी थी। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई थी। अगले ही दिन हातोद के नजदीक इसी तरह का हादसा हुआ, उसमें भी दो लड़कों की जान चली गई। वहां भी पार्टी और तेज रफ्तार ही वजह सामने आई थी।
इसके बाद पुलिस और कुछ लोगों के बीच हुई बैठक में सामने आया कि शहर से लगे हिस्सों के ढाबे देर रात तक खुले रहते हैं। जहां खाने के साथ ही शराब भी परोसी जाती है। शहर में देर रात जब खाना नहीं मिल पाता है, तो यहां के लोग बाहर के ढाबों पर चले जाते हैं। लौटते समय कई बार तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं। इसके बाद आला पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में रात 12 बजे तक होटलों ढाबों को बंद करवा दिया जाए।