चुनरी यात्रा के दौरान मां काली और भगवान कृष्ण का रूप धारण किए कलाकार।
आगर-मालवा में रविवार को मां तुलजा भवानी मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जय भवानी ग्रुप के देखरेख में अपने 20वें वर्ष में आयोजित की गई, जिसमें अमन-चैन और खुशहाली की कामना की गई। पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर से सुबह 11 बजे शुरू हुई इस यात्रा म
.
बच्चों ने देवी-देवताओं का रूप धारण किया, जबकि सैकड़ों बालिकाएं नंगे पैर बैंड की धार्मिक धुन पर गरबा करती चल रही थीं। तीन किलोमीटर से अधिक लंबी इस यात्रा में माता के नौ रूपों में सजी बालिकाएं और आकर्षक झांकियां शामिल थीं।
चुनरी लेकर पहुंचे श्रद्धालु।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मार्ग में धर्मप्रेमी जनता ने पुष्पवर्षा और स्वल्पाहार से भक्तों का स्वागत किया। सबसे पहले काशीबाई कॉलोनी स्थित मां कालका मंदिर में माता को 21 मीटर लंबी चुनरी और वस्त्र अर्पित किए गए। इसके बाद यात्रा गुफा बर्डा स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर पहुंची।
यहां पूजा-अर्चना के साथ माता को 51 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। इस दौरान नगर सहित देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई। यात्रा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में जय भवानी ग्रुप के अमित अजमेरा सहित बड़ी संख्या में सदस्य और भक्तगण उपस्थित रहे।