Pitch controversy पर Ravichandran Ashwin के बयान के बाद इस पूर्व खिलाड़ी ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक

Pitch controversy पर Ravichandran Ashwin के बयान के बाद इस पूर्व खिलाड़ी ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक


नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narender Modi Stadium) में खेले गए चार मैच की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 विकेट से करारी मात दी. इस मैच के खत्म होने के बाद कई क्रिकेट दिग्गजों ने मोदी स्टेडियम की पिच की आलोचना करने शुरू कर दी. इसी बीच टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने आलोचकों को करारा जवाब दिया. इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम (Wasim Jaffer) जाफर ने अश्विन के बयान को लेकर इंग्लैंड के मजे लिए हैं.

अश्विन ने क्या कहा?

दरअसल हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने अहमदाबाद की पिच को लेकर अश्विन (R Ashwin) से सवाल पूछा था. जिस पर अश्विन ने जवाब देते हुए कहा, ‘बढ़िया पिच से आपका क्या मतलब है? पहले दिन सीम और फिर अच्छी तरह बल्लेबाजी करना और फिर आखिरी दो दिनों में स्पिन करना? इन सब नियमों को बनाता कौन है, हमें इस बहस को खत्म करने की जरूरत है.’ 

जाफर ने लिए मजे

अश्विन (R Ashwin) के इस बयान का एक वीडियो वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अश्विन मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह इंग्लिश विकेट्स ले रहे हैं.’ जाफर (Wasim Jaffer) के इस ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया और जमकर शेयर भी किया है. जाफर (Wasim Jaffer) अक्सर अपने मजेदार ट्वीट्स को लेकर खबरों में बने रहते हैं.  

 

भारत ने दो दिन में जीता मैच 

भारत ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narender Modi Stadium) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी मात दी. भारत ने ये मैच सिर्फ दो दिन में अपने नाम किया. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी पहली पारी 112 रनों पर सिमट गई. जवाब में भारत भी पहली पारी में सिर्फ 145 रन ही बना पाया. दूसरी पारी में इंग्लैंड की हालत और खराब दिखा और उनकी पूरी टीम सिर्फ 81 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत को इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 49 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने बिना किसी विकेट गंवाए हासिल कर लिया. भारत अब इस सीरीज में 2-1 से आगे है. 





Source link