इंदौर से ग्राउंड रिपाेर्ट: टीका के दूसरे चरण का श्रीगणेश भी परेशानियों के साथ हुआ, आधे घंटे तक चला ऑनलाइन-ऑफलाइन का चक्कर, नंबर को लेकर होती रही बहस

इंदौर से ग्राउंड रिपाेर्ट: टीका के दूसरे चरण का श्रीगणेश भी परेशानियों के साथ हुआ, आधे घंटे तक चला ऑनलाइन-ऑफलाइन का चक्कर, नंबर को लेकर होती रही बहस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Second Round Of Corona Vaccine Starts In Indore: Vaccination In Three Government Hospitals And 7 Private Hospitals

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भंडारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आए दंपति कहा वे लंबे समय से इनका इंतजार कर रहे थे।

इंदौर सहित देशभर में सोमवार से कोविड-19 वैक्सीनेश का दूसरा फेज शुरू हुआ। इसमें 60 साल से अधिक उम्र वालों और 45 साल से ऊपर गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। इंदौर में सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर कुछ 10 सेंटर में वैक्सीनेशन हो रहा है। हालांकि सेंकड फेज का शुभारंभ भी परेशानियों और गफलत के बीच ही शुरू हुआ। यहां जानकारी के अभाव में बुजुर्ग और टीकाकरण में लगे कर्मचारी करीब 30 मिनट तक परेशान होते रहे। ये लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में उलझ रहे।

टीका लगवाने आए बुजुर्गों को सबसे पहले अपना नाम पता दर्ज करवाना पड़ा।

टीका लगवाने आए बुजुर्गों को सबसे पहले अपना नाम पता दर्ज करवाना पड़ा।

बुजुर्गों के वैक्सीनेशन के लिए 10 में से एक सेंटर भंडारी अस्पताल को भी बनाया गया है। यहां पर सुबह सवा साढ़े 8 बजे से ही बुजुर्ग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने लगे थे। हालांकि सुबह बुजुर्ग तो पहुंच गए, लेकिन पूरी टीम तय समय 9 बजे से कुछ पहले ही पहुंच गई थी। 9 बजे तक पूरा सिस्टम ठीक करने के बाद हॉल और जरिस्ट्रेशन रूम से काम की शुरुआत हुई। सुबह से आए बुजुर्गों को ऑफलाइन के जरिए रजिस्टर में नाम लिखकर टोकन नंबर दिए जाने लगे। एक नंबर से दो नंबर देते हुए बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए बिठाने लगे।

कंप्यूटर ऑन करते ही कुछ देर के लिए बढ़ी टेंशन
कर्मचारियों ने जब कंम्यूटर ऑन किया तो उनकी टेंशन बढ़ गई। कंम्यूटर में पहले से ही 44 नाम रजिस्ट्रर्ड थे। उनकी लिस्ट देख आनन-फानन में तत्काल कर्मचारियों ने कह दिया कि जिनका रजिस्ट्रेशन आॅनलाइन हो चुका है, उन्हें ही टीका लगेगा। यह सुन सुबह से टोकन लिए बैठे बुजुर्ग बिफर पड़े। वे कहने लगे कि हमने तो पढ़ा था कि मौके पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाओ और टीका लगवाओ। ये सही नहीं है। हम दूर से आए हैं। एक घंटे तक बैठने के बाद कह रहे हो कि टीका नहीं लगेगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ देर तक असमंजस बना रहा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ देर तक असमंजस बना रहा।

नाम लिखा दीजिए, आपको कॉल आएगा
गुस्साए बुजुर्गों को शांत करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि लिंक बंद हो गई है। इसलिए आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। इसलिए आप लोग बाहर नाम नंबर लिखा दीजिए। हम कॉल कर आपको बताएंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद ही टीका लग पाएगा। नाम लिखवाकर आप लोग जाइए। इसके बाद कुछ लोगों ने नाम नंबर लिखवाया और घर के लिए रवाना हो गए।

कुछ देर बाद कहा रजिस्ट्रेशन हो रहा है, लगेगा टीका
आधे घंटे गफलत और बुजुर्गों के गुस्से के बाद कर्मचारियों ने ऊपर स्तर पर बात की और कुछ देर बाद स्थिति स्पष्ट हो पाई। उन्होंने बताया कि जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। उन्हें भी टीका लगेगा। पहले वे अपना नाम नंबर लिखा दें, फिर भीतर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करवाएं। इसके बाद बुजुर्ग शांत हुए और फिर से नाम नंबर लिखवाने लगे। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में कॉफी देर लगी। इस कारण कुछ बुजुर्ग अपने घर लौट गए।

आधे घंटे बाद मौके पर ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर टीका लगाया गया।

आधे घंटे बाद मौके पर ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर टीका लगाया गया।

नंबर को लेकर भी चली चिकल्लस
टीका लगवाने आए बुजुर्गों को कहा गया कि लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस पर कुछ लोग लाइन में लग गए, जबकि कुछ लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए वेटिंग एरिया में बैठ गए। काफी देर तक उनका नंबर नहीं आया तो वे लाइन में देखने पहुंचे, जहां कुछ नए लोग लाइन में लगे थे। इस पर काफी देर से बैठे बुजुर्ग नाराज हो गए। कर्मचारियों ने उन्हें समझाकर शांत करवाया और फिर एक-एक कर रजिस्ट्रशेन रूम में भेजा।

रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे लोग, कुछ को सही जानकारी नहीं मिलने से वापस घर लौटे।

रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे लोग, कुछ को सही जानकारी नहीं मिलने से वापस घर लौटे।

कल भी आया था रजिस्ट्रेशन करवाने
टीका लगवाने आए प्रेम नारायण ने बताया कि वे रविवार को भी यहां रजिस्ट्रेशन करवाए आए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि आज रविवार है, अवकाश होने से आज नहीं हो पाएगा कल सुबह 9 बजे आइए। इसके बाद वे सोमवार सुबह 9 बजे टीका लगवाने पहुंचे तो बताया गया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रशेन हो रहा है। इसलिए अपना नाम पता लिखा दीजिए हम आपको कॉल कर बताएंगे।

सीनियर सिटीजन को यहां लग रहे टीके
तीन सरकारी अस्पताल :
पीसी सेठी अस्पताल, सिविल अस्पताल, महू, एमजीएम मेडिकल कॉलेज।
सात निजी अस्पताल : इंडेक्स मेडिकल काॅलेज, अरबिंदो मेडिकल काॅलेज, भंडारी अस्पताल, सेन फ्रांसिस, चोइथराम हॉस्पिटल, मेडिकेयर हाॅस्पिटल, वर्मा यूनियन हॉस्पिटल

यह शुल्क
कुल कीमत 250 रुपए :
100 रुपए सर्विस चार्ज (अस्पताल रखेगा), 150 रुपए वैक्सीन के (सरकार के खाते में)

सुबह 9 बजे खुली रजिस्ट्रेशन लिंक
कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक खोली गई। एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते थे। हितग्राहियों को पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य था। लिंक खुलते ही बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। कुछ बुजुर्ग सीधे अस्पताल पहुंच गए। यहां आधार कार्ड देखकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया इसके बाद टीका लगा। 45 से 59 साल के ऐसे लोगों काे भी टीका लगाया जा रहा है, जिन्हें पूर्व से ही कोई गंभीर बीमारी है। इसके लिए शुगर, बीपी, किडनी, लिवर सहित 20 तरह की बीमारियों का चयन किया है।

सप्ताह में 4 दिन लगेेगा टीका
हर हफ्ते सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को टीकाकारण होगा। को-मॉर्बिड कंडीशन वाले लोगों को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर का दस्तावेज बताना जरूरी होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित व्यक्ति को बीमारी है। कोविड-एप पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन डिस्प्ले होगा। डेट और टाइम का स्लॉट हितग्राही खुद चयन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के समय जिस आईडी का इस्तेमाल किया, अस्पताल में भी वहीं दिखाना होगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link