IND vs ENG: हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं रहे हैं (Twitter Screengrab)
IND vs ENG: हार्दिक पंड्या ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. 2019 में उन्होंने कमर की सर्जरी भी करवाई थी, जिसके बाद वह काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे थे.
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच भी अहमदाबाद के इसी स्टेडियम में खेला गया था. अब तक खेले गए तीनों टेस्ट मैचों में हार्दिक पंड्या टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे थे, लेकिन वह मैदान पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं. हार्दिक पंड्या ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. 2019 में उन्होंने कमर की सर्जरी भी करवाई थी, जिसके बाद वह काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे थे.
IND VS ENG: शुभमन गिल पर मंडरा रहा है खतरा, मयंक अग्रवाल ले सकते हैं टीम में जगह
इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी तो की, लेकिन गेंदबाजी से दूर रहे. अब पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया के फील्डिंग के कोच आर श्रीधर के साथ जमकर फील्डिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं. इसी कड़ी में पंड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पंड्या दौड़कर आते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपकते है. पंड्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स भी इसे खासा पसंद कर रहे हैं.
@hardikpandya7 #hardikpandya #INDvENG #TeamIndia #ViratKohli @BCCI #hardikpandya #fan Hardik pandya ♥👑 pic.twitter.com/AU8m6FEr3K
— JÏŤÉŃĎÄŔ_PÀVÍŸÅ (@Jitendar_Paviya) February 28, 2021
इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में ये तीनो खिलाड़ी मशहूर तमिल फिल्म ‘मास्टर’ के ‘वाथी कमिंग’ गाने पर डांस रहे थे. यह वीडियो काफी मजेदार था. इसमें ट्रेनिंग सेशन के दौरान अश्विन और पंड्या डांस की शुरुआत करते हैं और इसके बाद कुलदीप यादव इन दोनों के साथ जुड़ जाते हैं.
IND VS ENG: मोटेरा में बैटिंग पिच बनाकर फंस ना जाए टीम इंडिया, विराट और पुजारा फ्लॉप चल रहे
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 4 मार्च से शुरू होगा. इससे पहले इसी वेन्यू पर खेला गया डे नाइट टेस्ट मैच महज दो दिन में खत्म हो गया था, जिसमें भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी. भारत अभी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है.