कांग्रेस का छोड़ा साथ: निकाय चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में सेंध, NSUI नेताओं समेत कई लोग भाजपा में शामिल

कांग्रेस का छोड़ा साथ: निकाय चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में सेंध, NSUI नेताओं समेत कई लोग भाजपा में शामिल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Many People, Including NSUI Leaders, Join BJP In Former Chief Minister Kamal Nath’s Stronghold

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगरीय निकाय चुनाव से पहले छिंदवाड़ा में एनएसयूआई कार्यकर्ता और नेता भाजपा में शामिल हुए।

नगरीय निकाय चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा ने सेंध लगाई है। NSUI नेताओं समेत कई लोग भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा सोमवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि गांधी जी के नाम का उपयोग करने वालों ने उनके लिए क्या किया?

प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष NSUI के नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शर्मा ने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दारा जुनेजा, जिला कांग्रेस महासचिव लवली मक्कड़, पूर्व एनएसयूआई सचिव सोमू सेंगर, संतोष पटेल, डॉ. मालवी, पी. रमेश नायडू, मेघराज पटेल, दुर्गेश पवार, सुरेन्द्र रिवारे यादगार, जेपी श्रीवास, पंकज मालवी, संदीप पटेल, श्री दीपक पटेल, श्री पप्पू पटेल, श्री किशनलाल, अरूण डेहरिया, दशरथ बनवानी, गोल्डी तिवारी,महेन्द्र सिंह ठाकुर, राहुल साहू, रंजना श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, जितेन्द्र पिपले, अंकित सहारे, पवन विन्झाडे, शुभम मालवी, राजकुमार विन्झाडे, बब्लू मरकाम, पिंटू मण्डराह, मनोज मंगरे, मोंटी मालवी, संजय मालवी शामिल हैं।

घोटालेबाजों काे बख्शेंगे नहीं

छिंदवाड़ा आकर पता चला कि कमलनाथ सरकार के समय यहां साइन बोर्ड का घोटाला हुआ है। साइन बोर्ड के लिए 12 करोड़ के टेंडर हुए और 9 करोड़ का पेमेंट कर दिया गया। 500 करोड़ का डीएमएफ घोटाला हुआ। इनके अलावा सिंचाई घोटाला हुआ। इन घोटालों के पीछे कौन है? किसे टेंडर दिया गया और पेमेंट किया गया? इनसे किसे फायदा हुआ, इन प्रश्नों के जवाब तो जांच से मिल जाएंगे, लेकिन इतना तय है कि इन घोटालों के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हम सरकार से भी इस संबंध में बात करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

खबरें और भी हैं…



Source link