चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 पकड़े: गिरोह में 19 साल के युवा से लेकर 55 साल तक के बुजुर्ग, रैकी कर करते थे वारदात, सोने-चांदी के जेवरात मिले

चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 पकड़े: गिरोह में 19 साल के युवा से लेकर 55 साल तक के बुजुर्ग, रैकी कर करते थे वारदात, सोने-चांदी के जेवरात मिले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In The Gang, Elders Ranging From 19 Years Old To 55 Years Old, Used To Do Racking And Found Gold And Silver Jewelery.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनी23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

रैकी करने के बाद चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा है। पूछताछ के आरोपियों से चोरी की 6 वारदातों का खुलासा हुआ है। उनके पास से 5 किलो चांदी और 3 तोला के सोने आभूषण मिले हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास पुलिस ने वारदात में उपयोग की जाने वाले इलेक्ट्राॅनिक कटर, प्लास, पाना, पेचकस, कुल्हाड़ी, सब्बल, चाबी का गुच्छा, टार्च भी जब्त की गई है। आरोपियों में 19 साल के युवा से लेकर 55 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया, 26 फरवरी को सूचना मिली थी कि बड़वारा थाना अंतर्गत बसाड़ी गांव के स्कूल के पास कुछ लोग संदिग्ध हालत में रुके हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए संतोष बर्मन (25) निवासी इंद्रानगर ​​​​​​, फूलचंद कुशवाहा (55) निवासी झिंझरी ​​, सचिन उर्फ गुल्लू बर्मन (20) निवासी कुठला क्षेत्र, अरविंद उर्फ बिंदल पटैल (22) निवासी ​​​​​​​पिलौंजी गांव, राजा सुखचैन गौड़ (35) निवासी ​​​​​​​सैलया गांव और निखिल पटेल (19) निवासी कुठला को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात कही। आरोपी न सिर्फ कटनी, बल्कि दूसरों जिलों समेत दूसरे राज्यों तक में वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कटनी में चोरी की 6 वारदात कबूली हैं। इनमें बड़वारा, कुठला और स्लीमनाबाद शामिल है।

खबरें और भी हैं…



Source link