- Hindi News
- Local
- Mp
- Vaccination Started In Bhopal, Indore, Jabalpur; Elderly Arrived In Gwalior Without Registration, Vaccination Will Begin At 12 O’clock
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के जेपी अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी।
मध्यप्रदेश में सोमवार से दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू हो गया। भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जेपी अस्पताल में टीका लगवाया। यहां 15 सेंटर पर टीकाकरण हो रहा हैं।
भोपाल में एम्स, हमीदिया, जेपी अस्पताल, प्रोतिमा मलिक पुलिस अस्पताल, बीएमएचआरसी, कस्तूरबा अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, बैरसिया सिविल अस्पताल, चिरायु, एलएन मेडिकल कॉलेज, एमआईएमएस, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, नेशनल अस्पताल, नोबल अस्पताल और भोपाल केयर हॉस्पिटल में टीकाकरण शुरू हुआ। जेपी अस्पताल को गुब्बारे और फूलों से सजाया गया है। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।
ग्वालियर में सोमवार सुबह 10.40 बजे तक वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो सका। यहां एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं होने की वजह से यह समस्या आई। ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच में टीका लगने के इंतजार में सीनियर सिटीजन बैठे रहे। यहां पर कंप्यूटर तक नहीं लगाया गया, जिसकी वजह से टीकाकरण से पहले की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। दोपहर 12 बजे वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है। ग्वालियर में सांसद विवेक शेजवलकर को पहला टीका लगाया जाना है। इस वजह से बुजुर्गों को बाहर बैठाया गया है। यहां टीकाकरण शुरू नहीं हुआ जबकि बुजुर्गों को 10 बजे बुला लिया गया था।
इंदौर में सोमवार सुबह 10 बजे आम नागरिकों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया। सुबह 9 बजे ही अस्पतालों में लोग पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 से 59 साल के उम्र के ऐसे लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जिन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हैं। निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण का 250 रुपए देने पड़े रहे हैं, जबकि सरकारी टीकाकरण सेंटर पर यह फ्री है।
इंदौर में शासकीय पीसी सेठी अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल महू, महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज, अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इन्डेसक मेडिकल कॉलेज, चोइथराम हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल में टीकाकरण किया जा रहा है।
जबलपुर के 9 अस्पतालों में टीकाकरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल विक्टोरिया में स्वामी अखिलेश्वरा, श्यामादेवाचार्य और अन्य संतों ने वैक्सीन लगवाकर आमजन को जागरूक किया। टीकाकरण केंद्रों पर उत्साह के साथ लोगों की भीड़ हैं।

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में पहला टीका लगवाता युवक