Ujjain News: चिंतामण गणेश मंदिर में भगवान राम ने की थी पूजा, यहां दर्शन मात्र से पूरी होती हर मनोकामना

Ujjain News: चिंतामण गणेश मंदिर में भगवान राम ने की थी पूजा, यहां दर्शन मात्र से पूरी होती हर मनोकामना


Last Updated:

Ujjain Chintaman Ganesh Temple: उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर, जहां भगवान राम ने वनवास के दौरान गणेश प्रतिमा स्थापित की थी. जानें इस स्वयंभू मंदिर की महिमा…

Ujjain News: उज्जैन से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर चिंतामण गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने स्वयं इस मंदिर की स्थापना की थी. इस वजह से मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है. यहां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है.

हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार इस गणेश मंदिर में भगवान चिंतामण गणेशजी की स्थापना स्वंय भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान की थी. भगवान गणेश के इस प्रसिद्ध मंदिर के गर्भगृह में 3 प्रतिमाएं स्थापित हैं. जहां पहला चिंतामण, दूसरा इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक की प्रतिमा है. इच्छामन और सिद्धिविनायक की स्थापना लक्ष्मण जी और माता सीता ने की थी. जबकि चिंतामण का भगवान श्री राम ने की. इस मंदिर में दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है.

यहां हुई थी भगवान की चिंता दूर
पुजारी गणेश गुरु नें बताया कि चिंतामणि गणेश जी सभी श्रद्धालुओं की सुनते हैं. इस वजह से इस मंदिर की मान्यता और भी बढ़ जाती है. मान्यता है कि भगवान राम की यहां चिंता दूर हुई थी. लक्ष्मण जी की इच्छा पूर्ण हुई और माता सीता का कार्य सिद्ध हुआ था. इसके बाद से इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

महादेव ने भी की चिंतामण की पूजा
पुजारी ने बताया कि यहां मंदिर में भगवान गणेश जी का नाम चिंतामण इसलिए रखा गया है, क्योकिं वह यहां आने वाले श्रद्धालुओं की चिंता दूर करते हैं. बताया जाता है कि पुराने समय में भगवान शिव शंकर ने भी इस मंदिर में पूजन किया था. इसके बाद से ही शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाने लगी. इसके बाद से उज्जैन के वासी इस परंपरा को लेकर चले आ रहे हैं. इस वजह से श्रद्धालु शुभ कार्यों में गणेश जी को निमंत्रण अवश्य भेजते हैं.

10 दिवसीय लगेगा सवा लाख लड्डू का भोग 
पुजारी ने बताया कि रोजाना यहा लाखों श्रद्धांलु आते है. हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी से लेकर गणेश विसर्जन तक यहा सवा लाख लडू का भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Ujjain News: चिंतामण गणेश मंदिर में राम जी ने की थी पूजा, हर इच्छी होती पूरी



Source link