नगर निगम चुनाव पर भाजपा के बोल: चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक गुप्ता बोले- साफ छवि और जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा टिकट, टिकट बंटवारे में उम्र बाधा नहीं

नगर निगम चुनाव पर भाजपा के बोल: चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक गुप्ता बोले- साफ छवि और जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा टिकट, टिकट बंटवारे में उम्र बाधा नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • State Convenor Of Election Campaign Committee Gupta Said Clear Image And Only The Winning Candidate Will Get The Ticket, There Is No Age Barrier In Ticket Distribution

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक उमा शंकर गुप्ता ने मीडिया से बात की।

भाजपा में महापौर और पार्षद के उम्मीदवारों के चयन का आधार स्वच्छ छवि और जीत को माना जाएगा। उम्र कोई आधार नहीं होगी। मजबूत उम्मीदवार जो विकास में रुचि रखता हो, वही भाजपा का चेहरा होगा। यह बात भाजपा की नगरीय निकाय चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने कही।

गुप्ता ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा प्रदेश और नगर का अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश में संपूर्ण विकास पर फोकस रहेगा। इंदौर न केवल आर्थिक राजधानी, बल्कि सबसे स्वच्छ शहर भी है। इसी कारण यहां का घोषणा पत्र शहर के बुद्धिजीवी वर्ग, आम नागरिक और समाजसेवी, व्यापारी सभी से सुझाव लेकर तैयार करेंगे। इसीलिए मैं इंदौर आया हूं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के हाथ में नहीं है। पार्टी कार्यालय पर वह कार्यकर्ताओं से भी मिले। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, गौरव रणदिवे, डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा, कविता पाटीदार और डीएन तिवारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link