पति-पत्नी के बीच ‘वो’ से कलह: 12 वर्ष पहले हुई थी शादी, मायके से पैसे लाने का डालता है दबाव, FIR दर्ज

पति-पत्नी के बीच ‘वो’ से कलह: 12 वर्ष पहले हुई थी शादी, मायके से पैसे लाने का डालता है दबाव, FIR दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रांझी थाने में VFJ कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज।

  • रांझी थाने में VFJ कर्मी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
  • पत्नी का आरोप, पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर मारता-पीटता है

शादी के 12 साल बाद भी पति दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता रहा। अक्सर मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने रांझी थाने में VFJ कर्मी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि उसके पति के इतर भी संबंध हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार VFJ स्टेट क्वार्टर निवासी लक्ष्मी गुप्ता (39) की शादी 24 फरवरी 2008 में अम्बुज गुप्ता से हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। लक्ष्मी के मुताबिक शादी के बाद से ही पति घरेलू बातों को लेकर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगा। किसी न किसी बहाने से मायके से पैसे मंगवाने लगा। चार बार में दो लाख रुपए लाकर उसे दे चुकी हूं।
शराब पीकर पति पर मारपीट करने का आरोप
आरोप लगाया कि उसके पति शराब के लती हैं और अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। उसके पति के दूसरी महिलाओं से बातचीत होती है। उनके साथ वह घूमते हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। पति की इन हरकतों से वह परेशान हो चुकी है। समझाने पर भी पति में कोई सुधार नहीं आया।
दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
उसके पति अम्बुज उससे अब भी मायके से पैसे लाने के लिए दबाव डालते हैं। मना करने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं। रांझी पुलिस ने आरोपी अम्बुज के खिलाफ धारा 498 ए, भादवि और 3, 4 दहेज अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link