IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा (PIC : PTI)
भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टेस्ट मैच 4 मार्च से अहमदाबाद में होगा, उम्मीदों के मुताबिक चौथे टेस्ट में पिच बल्लेबाजों के मुफीद होगी.
इन तीनों सीनियर बल्लेबाजों ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ ड्राइव, पुल और फ्लिक का अभ्यास किया. मुख्य कोच रवि शास्त्री को रोहित और कोहली के साथ बात करते हुए देखा गया जिसके बाद ये दोनों सीनियर बल्लेबाज आपस में चर्चा करने लगे. इसी मैदान पर दिन-रात के तीसरे टेस्ट में 11 विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया.
Training ✅@Paytm #INDvENG pic.twitter.com/G7GCV1EA8U
— BCCI (@BCCI) March 1, 2021
फील्डिंग अभ्यास के दौरान रोहित के बाद दूसरी स्लिप में खड़े रहाणे को अपने दायीं ओर गोता लगाते हुए एक साथ से कैच लपकते हुए देखा गया. भारतीय टीम को पहले टेस्ट में 227 रन से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मेजबान टीम ने वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट 317 रन से जीता. पिछले मैच में मोटेरा की बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर इंग्लैंड की टीम दोनों पारियों में 112 और 81 रन पर ढेर हो गई और दो दिन में 10 विकेट से हार गई. On this day: जब दर्द में 98 रन की पारी खेल सचिन ने दिलाई थी पाकिस्तान के खिलाफ जीत
भारतीय टीम ने रविवार को भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था. भारत चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. भारत अंतिम टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगा जिन्हें निजी कारणों से टीम से रिलीज किया गया है.