स्मृति के साथ इमोशनल मूमेंट पर साथ रहेंगी जेमिमा, अचानक लिया बड़ा फैसला, WBBL जाना कैंसिल

स्मृति के साथ इमोशनल मूमेंट पर साथ रहेंगी जेमिमा, अचानक लिया बड़ा फैसला, WBBL जाना कैंसिल


भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों चर्चा में हैं. उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. पिता की तबियत बिगड़ने के चलते पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी अचानक टल गई. पलाश और स्मृति के रिश्ते में खटास की अफवाहें चरम पर हैं. अब अपनी साथी स्मृति के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स ने बड़ा फैसला कर लिया है. इस इमोशनल मूमेंट पर जेमिमा रॉड्रिग्स, स्मृति के साथ समय बिताएंगी. इसलिए उन्होंने अपना नाम विमेंस बिग बैश लीग से वापस ले लिया है. 

10 दिन पहले भारत आईं थी जेमिमा

जेमिमा रॉड्रिग्स 10 दिन पहले ब्रिस्बेन हीट के होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैच के बाद इंडिया आई थीं. एक छोटी सी पहले से तय ट्रिप थी, इस हफ्ते अपनी WBBL टीम से जुड़ने वाली थीं. लेकिन अचानक स्मृति की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल के चलते उन्होंने रिलीज की रिक्वेस्ट की. जिसे फ्रेंचाइजी ने बिना किसी हिचकिचाहट के मान लिया. उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि खुद क्लब ने कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्लब ने जारी किया बयान

क्लब ने एक बयान में बताया, ‘ब्रिस्बेन हीट ने विमेंस बिग बैश लीग के बाकी सीजन से जेमिमा रॉड्रिग्स को रिलीज करने की रिक्वेस्ट मान ली है. द हीट ने कहा कि वे जेमिमा के फैसले का पूरा सपोर्ट करते हैं, ‘रॉड्रिग्स अपनी टीममेट को सपोर्ट करने के लिए भारत में रहेंगी और हीट ने WBBL सीज़न के आखिरी चार गेम के लिए उनके वापस न आने पर सहमति जताई है.’ जेमिमा, जो इस साल इंटरनेशनल प्लेयर ड्राफ्ट में ब्रिस्बेन हीट की नंबर 1 पिक थीं. महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जेमी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था.

ये भी पढे़ं.. WPL 2026 Mega Auction: वर्ल्ड कप में 74.75 औसत और 299 रन.. WPL ऑक्शन में तूफानी बल्लेबाज अनसोल्ड, हर कोई हैरान

पलाश-स्मृति के रिश्तों पर उड़ी अफवाहें

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी. लेकिन शादी वाले दिन ही इसे टाल दिया गया. उनके पिता की तबियत की पुष्टि हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में पलाश के एक्स्ट्रा अफेयर के चर्चे सोशल मीडिया पर तेज हुए. स्मृति मंधाना ने शादी के फंक्शन की सभी फोटोज भी सोशल मीडिया से हटा दीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर उड़ रहीं अफवाहों पर अभी किसी का बयान नहीं आया है. 



Source link