अवैध कॉलोनी: निर्माण के लिए की गई तार फेंसिंग कई घंटों की मशक्कत के बाद हटाई; विरोध कर रही महिलाओं को रोकने के लिए महिला सफाई कर्मियों को किया सामने

अवैध कॉलोनी: निर्माण के लिए की गई तार फेंसिंग कई घंटों की मशक्कत के बाद हटाई; विरोध कर रही महिलाओं को रोकने के लिए महिला सफाई कर्मियों को किया सामने


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हंगामे को नियंत्रण करने राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी अपने स्टाफ के साथ पहुंची

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम को मंगलवार सुबह नागरिकों ने उस समय घेर लिया जब वह एक अवैध कॉलोनी के निर्माण की तार फेंसिंग को हटाने के लिए पहुंची थी। रीजनल पार्क के पास इस कार्रवाई के लिए आज सुबह-सुबह जोरदार मशक्कत हुई। इसमें विवाद और बहस के बाद जाकर कार्रवाई हो सकी। नगर निगम की रिमूवल टीम मंगलवार सुबह उपायुक्त लता अग्रवाल के नेतृत्व में पिपलिया राव जूना भट्टी काकड़ वाले क्षेत्र में राजरानी नगर के नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण को रोकने के लिए मौके पर पहुंची थी।

इस कॉलोनी के निर्माण के लिए तार फेंसिंग कर ली गई थी। इसके साथ ही अंदर जमीन पर विकास कार्य अभी चल रहा था। निगम की टीम के मौके पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में इस जमीन के मालिक कहे जाने वाले लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम को कार्रवाई करने से रोका। इन लोगों का कहना था कि यह जमीन सरकारी नहीं है तो ऐसे में निगम को कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं है। इस मामले को लेकर मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। निगम की कार्रवाई का विरोध करने वाले लोगों ने निगम के द्वारा लाई गई JCB को घेर लिया।

रहवासियों को समझाइश भी दी गई

रहवासियों को समझाइश भी दी गई

इसके साथ ही निगम के अधिकारियों और टीम को भी घेर लिया गया। इस घेराबंदी के माध्यम से दबाव बनाकर निगम को कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की गई। जैसे ही यह स्थिति स्पष्ट हुई वैसे ही नगर निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह को मौके पर बुला लिया गया। इसके साथ ही भंवरकुआं पुलिस थाने से भारी पुलिस बल भी मौके पर बुलवाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक विवाद और झड़प होने के बाद कहीं जाकर निगम की टीम इस तार फेंसिंग को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दे सकी।

जब भारी-भरकम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तब निगम के द्वारा अपनी कार्रवाई को शुरू करने की कोशिश की गई। उस समय भी लोगों ने विरोध करने में कहीं कोई कमी नहीं रखी। इन लोगों का कहना था कि नगर निगम अनावश्यक रूप से कार्रवाई करते हुए उनका नुकसान करने पर आमदा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि अवैध रूप से अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में निर्माण को रोकने के लिए निगम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

तार फेंसिंग को JCB से उखाड फेंका

तार फेंसिंग को JCB से उखाड फेंका

नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह जब इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पहुंची तो वहां पर इस टीम को घेर लिया गया। इस टीम और कार्रवाई को रोकने के लिए जिन लोगों ने मोर्चा संभाला था, उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। इन महिलाओं को नियंत्रित करने का काम निगम की रिमूवल गैंग की महिला कर्मी कर रही थीं, लेकिन वे बहुत कमजोर साबित हो रही थीं। ऐसे में विरोध करने वाली महिलाओं से निपटने के लिए निगम के अधिकारियों ने करीब 50 महिला सफाई कर्मियों को मौके पर बुलवा लिया। इन महिला सफाईकर्मियों ने तत्काल निगम की JCB के आसपास घेराबंदी कर विरोध करने वाली महिलाओं से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया। यह पहला मौका है जब निगम के द्वारा किसी विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए अपनी महिला सफाई कर्मियों को लगाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनी का निर्माण और विकास हो रहा था इसलिए उन्होंने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं…



Source link