MP Budget 2021-22 : नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा इस बजट में युवाओं के लिए भी कुछ नहीं है.
Bhopal : कमलनाथ (Kamalnath) ने कहा-सरकार पुरानी योजनाओं को ही वापस शामिल कर जनता को गुमराह कर रही है.इस बजट (Budget) में नया कुछ नहीं है.जनता की उम्मीदों के विपरीत है यह बजट.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा-ये उम्मीद थी कि इस बजट में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों से जनता को राहत प्रदान करने के लिये वैट में सरकार कमी करेगी. पंजीयन शुल्क में कमी होगी. कांग्रेस सरकार की किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना को आगे बढ़ाया जाएगा.रोज़गार के नये अवसर को लेकर ठोस कार्ययोजना होगी.बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस कार्ययोजना होगी. प्रदेश में बढ़ती बहन-बेटियों से दरिंदगी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कोई सख्त कदम उठाएगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.सरकारी कर्मचारियों के लिये डीए और डीआर देने की बात होगी.कोरोना काल में ध्वस्त अर्थव्यवस्था को देखते हुए उद्योग-व्यवसाय को राहत प्रदान करने के लिये कारगर उपाय होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.
लेकिन सब कुछ नदारद ?
कमलनाथ ने कहा आश्चर्यजनक है कि 15 वर्ष सत्ता में रहने वाली भाजपा सरकार आज भी हर घर में नल से पानी देने की जल जीवन मिशन योजना की बात कर रही है. इंदौर- भोपाल मेट्रो ट्रेन के लिये अपर्याप्त राशि का प्रावधान बजट में किया गया है. एक तरफ़ सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी है, वहीं 15 साल बाद भी सर्व सुविधायुक्त स्कूल और स्कूलों के विकास के झूठे सपने, किसानी-खेती के लिये कुछ नहीं है. युवाओ के लिये रोज़गार नहीं है.प्रदेश में निवेश बढ़ाने की भी कोई कार्ययोजना नहीं है.प्रति व्यक्ति घटी आय और विकास दर बढ़ाने का भी कोई प्लान सरकार के पास नहीं है.
गुमराह कर रही है सरकार
कमलनाथ ने कहा-सरकार पुरानी योजनाओं को ही वापस शामिल कर जनता को गुमराह कर रही है.इस बजट में नया कुछ नहीं है , जनता की उम्मीदों के विपरीत है यह बजट.