खाकी पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप: नाबालिग की रेप के बाद गला दबाकर हत्या, मिट्टी तेल डालकर जलाया, 6 महीने बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR

खाकी पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप: नाबालिग की रेप के बाद गला दबाकर हत्या, मिट्टी तेल डालकर जलाया, 6 महीने बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Minor Stabbed To Death After Rape, Burnt With Kerosene Oil, Even After 6 Months, The Police Did Not Register An FIR

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • मृत बच्ची के परिजन ने बंडा TI और SI की SP से की शिकायत
  • 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

बंडा थाना क्षेत्र के गांव में करीब 6 महीने पहले एक 16 साल की नाबालिग किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस ने अब तक न तो FIR दर्ज की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं पुलिस पर किशोरी के परिजनों से कार्रवाई के नाम पर 15 से 20 कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाने के आरोप भी लगे हैं। परिजनों ने बंडा TI और SI पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं और दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। इस संबंध में परिजनों ने SP से शिकायत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और बंडा थाने के SI पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

आदिवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि पिछले साल 21 अगस्त को वे घर पर नहीं थे। सिर्फ नाबालिग बेटी और उसका छोटा भाई था। किशोरी की दादी गांव में ही भजन सुनने गई थी। बच्चों को अकेला पाकर 6 आरोपी आए और नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर उसी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कमरे में रखी केरोसिन तेल की कुपिया उठाकर किशोरी पर डालकर उसे जला दिया। परिजनों को सुबह किशोरी अपने कमरे में जली हुई हालत में मृत मिली। पीड़िता के छोटे भाई रात में अंधेरा होने के कारण दूसरे आरोपियों को तो नहीं पहचान सका लेकिन एक आरोपी परिचित होने की वजह से आवाज से उसे पहचान लिया।

कॉल डिटेल और दूसरे सबूत नहीं जुटाए
परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बंडा थाना प्रभारी और SI धणेन्द्र यादव जो केस की जांच कर रहे हैं। उन्हें सारी बाते बताईं लेकिन आज तक न केस दर्ज किया और न कोई गिरफ्तारी की। SI ने आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं जुटाए। परिजनों के बयान भी दर्ज नहीं किए। परिजन ने बताया कि वे अनपढ़ हैं, तो उनसे 15 से 20 कोरे कागज पर कार्रवाई के नाम पर अंगूठे लगवाए गए हैं।

परिजन ने SP से की यह पांच मांगें

  • सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
  • बंडा पुलिस के SI धणेन्द्र यादव पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
  • मामले की निष्पक्ष जांच किसी दूसरे उच्च अधिकारी से कराई जाए।
  • 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी न होने पर परिजन CM निवास पर धरना देंगे।

इस मामले को लेकर बंडा TI कमल ठाकुर का कहना है कि जब वारदात हुई तब में बंडा में पदस्थ नहीं था। घटना के बाद मर्ग कायम किया है। किशोरी की आग लगने से मौत हुई है। परिजनों ने दो महीने तक कुछ नहीं किया। अब दुष्कर्म की बात कह रहे और किसी आरोपी पर संदेह जता रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम गई थी, तब परिजन ने ऐसा कुछ नहीं बताया। पुलिस को अब FSL रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उसमें दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link