हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और 50 हजा चोरी: सिवनी में ताला तोड़कर घुसे चोर, तिजोरी भी टूटी मिली – Seoni News

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और 50 हजा चोरी:  सिवनी में ताला तोड़कर घुसे चोर, तिजोरी भी टूटी मिली – Seoni News


सिवनी जिले में संकट मोचन हनुमान मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। धूमा थाना क्षेत्र स्थित मंदिर से अज्ञात चोरों ने चांदी का मुकुट और दान पेटी से करीब 50 हजार रुपए चुरा लिए।

.

रात के समय चोरों ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़ा। इसके बाद दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी पर हाथ साफ किया। चोर हनुमानजी की मूर्ति से चांदी का मुकुट भी उतार ले गए।

घटना की जानकारी लगने बाद मंदिर में स्थानीय लोग।

चोरी का पता सुबह तब चला, जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देख लोगों ने धूमा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

धूमा थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी की सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link