- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Cancer Medical College In Bhopal On PPP Mode, Pension Of Gas Victims Will Start Again, Money For Metro Also Received
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में नई सड़क और आरओबी को मंजूरी, मेट्रो और स्मार्ट सिटी के लिए भी मिली राशि।
शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के पहले बजट में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को बजट में राहत भरी सौगात मिली है। प्रदेश में खुलने वाले तीन कैंसर मेडिकल कॉलेज में एक भोपाल में बनेगा। यह पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। इसके अलावा राजधानी में पुलिस का 50 बिस्तर का अस्पताल भी शुरू होगा। केंद्र सरकार ने भोपाल गैस पीड़ितों की पेंशन बंद कर दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने बजट में पीड़ितों को पेंशन देने के लिए प्रावधान किया है।
केंद्र सरकार की तरफ से बंद की गई गैस राहत मरीजों की पेंशन को राज्य सरकार दोबारा शुरू करेंगी। मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया है। नर्मदापुरम संभाग में आने वाले होशंगाबाद और हरदा जिले से जाने वाले नर्मदा एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को भी हरी झंडी दी गई है।
स्कूल के लिए परिवहन की सुविधा
बैतूल जिले के आठनेर में 9वीं से 12वीं के सरकारी स्कूल के बच्चों के परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। वहीं, बैतूल से कई शहरों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ बायपास बनाने को भी मंजूरी दी गई।
राजगढ़ में मेडिकल कॉलेज
प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें एक मेडिकल कॉलेज राजगढ़ में खोला जाएगा।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा
खेलो इंडिया के अंतर्गत भोपाल में शूटिंग व रोइंग को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा की स्वीकृति दी गई है।
मेट्रो और स्मार्ट सिटी
बजट में मेट्रो के लिए भोपाल और इंदौर के लिए 262 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। वहीं, स्मार्ट सिटी शहरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधाान किया गया है।
नर्मदा एक्सप्रेस-वे
यह पथ होशंगाबाद और हरदा जिले से होकर गुजरता है। इसके पथ के दोनों तरफ औद्योगिक और व्यावसायिक हब विकसित किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
25 नई सड़कें बनेंगी
भोपाल में 25, सीहोर में 33, विदिशा में 4, रायसेन में 8, होशंगाबाद में 9, हरदा में 9, राजगढ़ में 7 नई सड़कें बनेंगी। इसके अलावा रेलवे ओवर ब्रिज भोपाल में 4, सीहोर में चार बनेंगे।