देवदत्त पडिक्कल के लिस्ट ए करिअर की बात की जाए तो वे अब तक 18 मैच खेल चुके हैं. 86 की औसत से 1222 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लिस्ट ए के मुकाबले अच्छा नहीं है. फर्स्ट क्लास के 15 मैच में उन्होंने 35 की औसत से 907 रन बनाए हैं. इस दौरान वे एक भी शतक नहीं लगा सके हैं. 99 रन उनकी सबसे बड़ी पारी है. 10 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं. इस ऑफ स्पिनर ने गेंदबाजी भी की, लेकिन विकेट नहीं ले सके. (फोटो पडिक्कल के टि्वटर अकाउंट से)