क्या अब ट्रेन में भी महिलाएं नहीं है सुरक्षित ?: उदयपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में युवक ने की अश्लील हरकत, युवती ने वीडियो बनाकर रेलमंत्री से की शिकायत

क्या अब ट्रेन में भी महिलाएं नहीं है सुरक्षित ?: उदयपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में युवक ने की अश्लील हरकत, युवती ने वीडियो बनाकर रेलमंत्री से की शिकायत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़िता को परेशान करने वाला बदमाश।

भारत में महिला हिंसा और बलात्कार की घटनाओं के बाद सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून तो काफी बनाए गए। लेकिन सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून अब तक धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाए हैं। इसी बात का खामियाजा आज भी महिलाओं और युवतियों को उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला 26 फरवरी की रात उदयपुर में सामने आया है। जहां ट्रेन की बोगी में युवक द्वारा युवती के सामने अश्लील हरकतें की गई। और नग्न अवस्था में आकर उसे परेशान करने की कोशिश करता रहा।

मूल रूप से बड़ौदा की रहने वाली पीड़ित युवती पिछले कुछ वक्त से उदयपुर में रहकर नौकरी कर रही है। अपने पारिवारिक काम से युवती को मध्यप्रदेश के नीमच जाना था। जिसके लिए उसने इंदौर – उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी का ट्रेन किया था। ट्रेन के निर्धारित वक्त पर युवती बोगी में जा बैठी। लेकिन तब बोगी में सिर्फ दो ही लोग थे और ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने गुप्तांग का प्रदर्शन कर युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके कुछ मिनट बाद युवती ने युवक का मोबाइल से वीडियो बनाया। लेकिन जैसे ही युवक को इसकी भनक लगी, वह वहां से भाग निकला। जिसके बाद युवती ने अपनी व्यथा को सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री और भारतीय रेल सहायता केंद्र पर पहुंचाया। लेकिन बावजूद इसके अब तक युवक पकड़ में नहीं आया है।

पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री से मांगी मदद।

पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री से मांगी मदद।

सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत करने के बाद युवती से रेलवे पुलिस के जवानों ने उदयपुर से अगले स्टेशन मावली पर बातचीत की। और उस युवक की ट्रेन की बोगी में तलाश शुरू की। तब पता चला कि युवक द्वारा ट्रेन में बैठी कुछ और महिलाओं के साथ भी इसी तरह की गंदी हरकत की गई थी। वहीं अब रेलवे प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।

युवती ने बताया कि उस घटना के बाद में काफी डर गई डर गई थी। जब मैंने यह बात अपने परिजनों को बताई तो मेरे परिजन भी काफी डर गए। और मेरे पूरे परिवार में अब भय का माहौल है। पीड़ित युवती ने बताया कि पहले मैं नौकरी की वजह से उदयपुर में अकेली रहती थी। लेकिन अब इस घटना के बाद मेरे परिजन काफी डरे हुए हैं। उन्हें मेरी चिंता इतनी बढ़ गई कि अब मेरी माता जी परिवार को छोड़ मेरे साथ उदयपुर में रह रही है।

पीड़िता ने बताया कि मैं अमूमन यात्रा के लिए ट्रेन का सफर चुनती थी। लेकिन अब मुझे ट्रेन में सफर करने से डर लगने लगा है। मैं चाहती हूं इस तरह के दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। ताकि भविष्य में वह इस तरह की नापाक हरकत किसी और युवती या महिला के साथ ना करें।

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कहा जल्द हो आरोपी गिरफ्तार।

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कहा जल्द हो आरोपी गिरफ्तार।

खबरें और भी हैं…



Source link