चोरी की योजना बना रहे थे बदमाश: बागसेवनिया पुलिस ने 3 को दबोचा, दो यूपी से रोजगार की तलाश में आए थे भोपाल

चोरी की योजना बना रहे थे बदमाश: बागसेवनिया पुलिस ने 3 को दबोचा, दो यूपी से रोजगार की तलाश में आए थे भोपाल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bagsevania Police Nabbed 3 Accused Planning A Robbery, Two Had Come From UP In Search Of Employment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागसेवनिया पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे 3 आरोपियों को दबोचा, दो यूपी से रोजगार की तलाश में आए थे भोपाल

बागसेवनिया पुलिस ने यूपी से रोजगार की तलाश में भोपाल आए दो लोगों को अपने साथी के साथ चोरी करने की योजना बनाने से पहले ही पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की कार, मोटरसाइकिल और धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सूने घरों में चोरी करने वाले थे। इसलिए उन्होंने दिन में रैकी भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को रामेश्वरम डी सेक्टर के पीछे कच्चे रास्ते में आम के पेड़ के पास तीन लोगों के कार में बैठकर चोरी करने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। उनके पास पास नकब व ताला तोड़ने के औजार होना भी बताया गया। टीम बनाकर आरोपियों को कार में ही पकड़ लिया गया। पूछताछ ने आरोपियों ने अपने नाम योगेश तिवारी, सर्वेश विश्वकर्मा और अजय ठाकुर बताए। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार भी मिले। पुलिस तीनों को ले गई। जहां पुलिस ने सख्ती से पूछताद की तो आरोपियों ने चोरी करने की नियत से घूमने की बात कबूल की। पकड़े गए बदमाश योगेश तिवारी और सर्वेश विश्वकर्मा यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। और रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे। यहां उनकी मुलाकात अजय ठाकुर से हो गई थी, और तीनों ने चोरी करने की योजना बनाई। अब भोपाल पुलिस यूपी पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड का पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link