- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Shokin Of The Mange Phone Lived In A Rented Flat Of 70 Thousand In Mumbai, The Film Actors Also Got Many Expensive Vehicles For Shooting.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ड्रग्स में पकडाया सम्राट याज्ञनिक
- मिक्का सिंह को शूटिंग में “हमर गाड़ी ” और जेग्वर भी किराये पर दिलवाई है
एमडी ड्रग मामले में मुंबई से गिरफ्तार सम्राट याग्निक के लिए उज्बेकिस्तान की युवतियां नाजुक अंगों में ड्रग्स को छुपा कर लाती थी। इसके बाद वो सप्लाई करता था। उसका नौकर किशन बैरागी अच्छी इंग्लिश बोलता है। किशन के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ था। किशन के मोबाइल में कई इस तरह के वीडियो भी मिले थे, जिससे स्पष्ट हो रहा था कि ड्रग्स मामले में सम्राट बड़ा पेडलर है।
इवेंट कंपनी खोल बढ़ाया फिल्म सितारों से संपर्क
ड्रग में लिप्त सम्राट केवल दसवीं पास है। काम की तलाश में मुंबई गया था। एक्टिंग सीखने के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन फेल हो गया। इसके बाद मॉडलिंग की, इसमें भी जब सफलता नहीं मिली तो इवेंट कंपनी खोल लिया। इस दौरान ही उसने धीरे-धीरे फिल्म हस्तियों से संपर्क बढ़ाया। मिक्का सिंह, सोफिया चौधरी और हेमा मालिनी का शो कराया। मुंबई में दोस्त शिवा द्वारा फ़िल्म गायक मिक्का सिंह को हमर गाड़ी तो कभी जैगवार जैसी कीमती गाड़ियां भी शूटिंग के लिए प्रोवाइड कराई। बॉलीवुड में रहते ही वह ड्रग्स की गिरफ्त में भी आ गया। पुलिस ने उसे 8 मार्च तक रिमांड पर लिया है और इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते।
फोन को कर दिया था फॉर्मेट
पकड़ाया आरोपी सम्राट महंगे फोन का शौकीन है। उसके दोनों फोन पुलिस के कब्जे में हैं। दोनों लगभग लाखों रुपए के फोन बताए जा रहे हैं । पुलिस की दबिश डालते ही उसने फोन को फॉर्मेट कर दिया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोन को जल्द रिकवर कर लिया जाएगा। सम्राट एक मध्यमवर्गीय परिवार का है। उसके माता-पिता इंदौर के रहने वाले हैं। सम्राट अधिक पैसा कमाने के लिए राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मुंबई भटकता रहा।
मुंबई पुलिस ने नहीं की मदद
लंबे समय से विजय नगर इलाके से फरार बदमाश सम्राट की लोकेशन मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मिल रही थी। इसके बाद विजय नगर पुलिस ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी। मुंबई पुलिस ने जब मदद से इनकार कर दिया तो मुखबिर की मदद ली और सम्राट को गिरफ्तार कर लिया।
खुद को बताता था अलका याग्निक का रिश्तेदार
सम्राट मुंबई के गोरेगांव स्थित इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में रहता था, जहां कई बड़े फिल्म कलाकार भी रहते हैं। सम्राट लंबे समय से मुंबई में बसा था और फ्लैट का किराया ₹70000 प्रतिमाह देता था। वह खुद को गायिका अलका याग्निक का रिश्तेदार भी बता रहा था। सम्राट ने बताया कि फिल्मी सितारों से काफी प्रभावित था। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ने के बाद कई बार बड़ी पार्टियों में शामिल होता था, जहां देखता था कि बॉलीवुड के कई अभिनेता ड्रग्स ही लाइन लगाकर उसे ऑफर करते थे। और ड्रग्स लेने के बाद आरोपियों को पानी की तरह पैसा बहा रहे थे।