दर्दनाक हादसा, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर: टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, स्टेयरिंग में फंसा चालक जलकर हुआ खाक, लोग बनाते रहे वीडियो

दर्दनाक हादसा, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर: टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, स्टेयरिंग में फंसा चालक जलकर हुआ खाक, लोग बनाते रहे वीडियो


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाइवे पर बिलौआ के पास डंपर-ट्रक की टक्कर के बाद जलते ट्रक-डंपर, इसमें ट्रक चालक जिंदा जल गया है

  • हाइवे पर बिलौआ के पास हुआ सड़क हादसा
  • घटना रात 2 बजे हुई, जब तक फायर बिग्रेड पहुंची जल चुका था चालक

तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंस गया। इसी दौरान ट्रक और डंपर में आग लग गई। ट्रक का चालक आग में जिंदा जल गया। घटना स्थल पर काफी लोग खडे थे वह घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 2 बजे हाइवे पर बिलौआ के पास की है। जब तक पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची काफी देर हो चुकी थी। फायर बिग्रेड ने पानी डालकर आग तो बुझा दी, लेकिन चालक की जान नहीं बचा सकी। पुलिस ने जले हुए शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह फोटो ग्वालियर की तरफ से जा रहे एक ट्रक से बनाया गया है,इसमें लोग खड़े तमाशा देखते नजर आ रहे हैं

यह फोटो ग्वालियर की तरफ से जा रहे एक ट्रक से बनाया गया है,इसमें लोग खड़े तमाशा देखते नजर आ रहे हैं

मुरैना निवासी 28 वर्षीय सीताराम गुर्जर पुत्र भगवान सिंह गुर्जर ट्रक चालक है। मंगलवार रात वह बिलौआ थाना स्थित क्रेशर मार्केट पर सामान लेकर आया था। रात करीब 2 बजे सीताराम ट्रक अनलोड करने के बाद वापस लौट रहा था। अभी वह हाइवे पर पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 07 एचबी-9920 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सीतराम गंभीर रूप से घायल हो गया और स्टेयरिंग में ही फंस गया। अभी आसपास खड़े कुछ लोग कुछ सोचते उससे पहले ही ट्रक में तेज धमाके के साथ आग लग गई। चंद मिनट में डंपर में भी आग लग गई। डंपर का चालक कूदकर भाग गया, लेकिन ट्रक चालक घायल होने और स्टेयरिंग में फंसे होने के कारण नहीं निकल सका। कुछ राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया था। सीताराम ट्रक की सीट पर ही फंसा जिंदा जल गया।

दमकल ने बुझाई आग

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल अमले को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पर इस सब में करीब 1 घंटा लग गया और सीताराम हमेशा के लिए खामोश हो गया।

वो जिंदा जलता रहा लोग वीडियो बनाते रहे

जिस समय सीताराम ट्रक में जिंदा जल रहा था। लोग सड़क पर खड़े देख रहे थे। ट्रक में इतनी भीषण आग लगी थी कि लोग कुछ भी नहीं कर सकते थे। सीमाराम ट्रक में जिंदा जलता रहा और लोग बाहर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। जलते ट्रक को देखने के लिए आधा सैकड़ा वाहन कुछ ही मिनट में वहां रूक गए। रात को जाम की स्थिति भी बन गई थी।

डंपर चालक की तलाश

घटना का कारण डंपर चालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी हैं। गाड़ी का नंबर परिवहन विभाग की वेबसाइट पर किसी अशोक सिंह यादव के नाम पर है। जिनकी फर्म मैसर्स अशोक सिंह बैंकर्स कॉलोनी थाटीपुर के नाम पर है।

खबरें और भी हैं…



Source link