देवास: भागवत कथा के पंड़ाल से लोगों ने एक के बाद एक 11 महिला चेन स्नेचरों को पकड़ा, देखें Video

देवास: भागवत कथा के पंड़ाल से लोगों ने एक के बाद एक 11 महिला चेन स्नेचरों को पकड़ा, देखें Video


महिला चोरों को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने में लेकर जानी की तैयारी में.

देवास (Dewas) में एक भागवत कथा (Bhagwat Katha) के पंड़ाल से 11 महिला चोरों (Thieves) को लोगों ने पकड़ा है. महिलाओं का आरोप है कि इन चोरों ने सात सोने की चेन और मंगलसूत्र चुराया है. फिलहाल सभी से पुलिस (Police) पूछताछ कर रही है.

देवास. शहर में उज्जैन रोड (Ujjain Road) स्थित रानी बाग में मां दुर्गेश्वरी मंदिर में चल रही भागवत कथा (Bhagwat Katha) में महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चुराने वाली 11 महिला चोरों को लोगों ने पकड़ा है. इन चोरों (Thieves) को पकड़ने के बाद भीड़ ने इनकी पिटाई कर दी और पुलिस (Police) को सौंप दिया.

महिला चोरों को पकड़ने वाले लोगों ने बताया कि ये चोर कटर व रेजर से चैन काट कर भाग रही थीं. तभी लोगों ने इनको पकड़ लिया और इनकी धुनाई कर दी. इस बीच कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन चोरों को पड़ने के बाद लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बुलवाया और सभी महिला चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं जिन महिलाओं का सामान गायब हुआ है वो भी थाने पहुंची हैं. महिलाओं ने 7 सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने की थाने में शिकायत दी है. इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस सभी महिलाओं से थाने में पूछताछ कर रही है.

Indore : अहिल्याबाई स्मारक के लिए सुमित्रा महाजन ने मांगी ज़मीन तो कांग्रेस ने पूछा-30 साल कहां थीं ताई!सीएसपी विवेक सिंह चौहान पहुंचे सिविल लाइन थाना

शहर से एक साथ 11 महिला चोरों के पकड़े जाने की खबर सुनकर सीएसपी विवेक चौहा सिविल लाइन थाने में पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह महिला चोरों का पूरा गैंग है.आज उज्जैन रोड स्थित रानी बाग में मां दुर्गेश्वरी मंदिर में चल रही भागवत कथा का चौथा दिन था, जिसमें कुछ महिला चोर घुस आई, जिसके बाद महिलाओं के गले से चैन चुराकर भागीं और लोगों ने संदिग्धता के आधार एक-दो महिला चोर को पकड़ लिया. इसके बाद भागवत कथा में भगदड़ मच गई. पकड़ी गई महिलाओं की भागवत में मौजूद अन्य महिलाओं ने जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

वहीं भागवत कथा के आयोजक दीपेश कानूनगो ने बताया कि भागवत कथा चल रही थी, जिसमें कुछ महिला चोर घुस आईं और 7 महिलाओं की सोने की चैन और मंगलसूत्र चुरा लिया. इसके बाद महिला चोरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इनमें 11 महिला चोरों को पुलिस ने पकड़ा है. इनसे पूछताछ की जा रही है.








Source link