मध्य प्रदेश में सोने की कीमत कल के मुकाबले वैसी ही है. (File)
सोना-चांदी के भाव में पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, पिछले दस महीने में सोने के भाव बहुत नीचे आ गए हैं. शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने की कीमत गिर रही है.
वहीं, देश की बात की जाए तो इस साल एक जनवरी से अब तक सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपये (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है. भारत में आज सोने की कीमतें (Gold Price) 10 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई. आज एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 45,500 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. बता दें कि पिछले सात दिनों में ये छठी बार गिरावट आई है. अगर चांदी की बात की जाए तो चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर सपाट रही. सोना 10 महीने में करीब 11 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है. अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.
मध्य प्रदेश में 22 कैरेट सोने के दाम
ग्राम 22 कैरेट सोने के आज के दाम 22 कैरेट सोने के कल के दाम1 ग्राम 4320 4324
10 ग्राम 43200 43240
24 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम 4690 4690
10 ग्राम 46900 46900
पिछले 10 दिनों में मध्य प्रदेश में सोने का दाम
दिन 22 कैरेट 24 कैरेट
दो मार्च 43240 46900
एक मार्च 46660 47600
28 फरवरी 43213 46241
27 फरवरी 43192 46194
26 फरवरी 43870 46922
25 फरवरी 44021 47083
24 फरवरी 44200 47080
23 फरवरी 44350 47430
22 फरवरी 43820 46860
21 फरवरी 43800 46840
20 फरवरी 43730 46770
चांदी की नई कीमतें
चांदी की कीमतों में बुधवार को कोई खास असर नहीं रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर सपाट रही. वहीं पिछले कारोबारी सत्र में कीमती धातु 1,847 रुपये की गिरावट के साथ 67,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी 0.3% फिसलकर 26.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इंटरनेशनल एंड कमोडिटी एट कैपिटल एडवाइजर क्षितिज पुरोहित ने कहा कि गोल्ड अभी साइडवे ट्रेंड कर रहा है. यानी इसकी कीमत में कोई भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. और एमसीएक्स गोल्ड 45600-45800 के स्तर तक रह सकता है. वहीं केडिया एडवायजरी के एमडी अजय केडिया का कहना है कि सोने को 44,500-45000 रुपए के बीच सपोर्ट है. इसका मतलब है कि इसकी कीमत 45 हजार रुपए से बहुत नीचे आने की संभावना नहीं है. केडिया के मुताबिक शॉर्ट टर्म में सोना या तो इसी रेंज में रहेगा या ऊपर चढ़ेगा.