भाई-बहन के रिश्ते का कत्ल: ममेरी बहन के इश्क में युवक ने पहली पत्नी को छोड़ा, युवती की शादी दूसरी जगह तय हुई तो गला घोंट कर दी हत्या

भाई-बहन के रिश्ते का कत्ल: ममेरी बहन के इश्क में युवक ने पहली पत्नी को छोड़ा, युवती की शादी दूसरी जगह तय हुई तो गला घोंट कर दी हत्या


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In The Love Of Mamer Sister, The Young Man Left His First Wife, The Sister Was Strangled To Death If Her Marriage Was Fixed Elsewhere

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

खुरई देहात थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • खुरई के ग्रामीण थाना क्षेत्र के गांव की घटना, आरोपी युवकों पर हत्या का मामला दर्ज
  • रिश्तेदारी होने के कारण आरोपी युवक का युवती के घर लंबे समय से था आना-जाना

खुरई के ग्रामीण थाना क्षेत्र के गांव में एक भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ममेरी बहन की ही गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी युवक ने ममेरी बहन के इश्क में पड़कर अपनी पहली पत्नी को भी छोड़ दिया था और दोनों के बीच पिछले एक साल से नजदीकियां बढ़ गई थी। दो-चार दिन पहले ही बहन का रिश्ते किसी दूसरे युवक से तय हो गया। इस पर आरोपी ने आपत्ति जताई और अपनी बहन से वहां शादी न करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई और आरोपी ने युवती के घर में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। खुरई देहात थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गले में लिपटा मिला था टॉवेल
खुरई देहात थाना TI आनंद सिंह परिहार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 18 वर्षीय युवती शौच से लौटकर अपने घर आई। इतने में खिमलासा निवासी आरोपी राजेश अहिरवार अपने दोस्त आशीष अहिरवार के साथ खेत वाले रास्ते से युवती के घर आया। आरोपी राजेश युवती की बुआ का लड़का होने की वजह से उसका घर आना-जाना लगा रहता था। इतने में युवती के सगे भाई को बहन की चीख उसके कमरे से सुनाई दी तो उसने पिता को आवाज दी और वहां जाकर देखा। तो दोनों आरोपी राजेश और आशीष वहां से भागते दिखे। युवती के गले में टॉवेल लिपटा हुआ था। सांस चलने की वजह से परिजन उसे खुरई सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया।

पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत बताई
घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव का दो डॉक्टर के पैनल से पीएम कराया। मंगलवार रात पीएम रिपोर्ट आई, जिसमें युवती की मौत गला घोंटने के कारण बताई गई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी राजेश और आशीष अहिरवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

पहली पत्नी को छोड़ चुका था आरोपी
TI ने बताया कि आरोपी राजेश पहले से शादी शुदा है और वह ममेरी बहन के इश्क में पड़कर अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका था। दोनों के बीच करीब एक साल से बातचीत चल रही थी। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसकी शादी पक्की हो गई थी। शनिवार को ही वे लड़के वालों के यहां जाकर टीके की रस्म पूरी करके आए थे और आने वाले सोमवार को लड़का पक्ष के लोग घर आने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही मेरी बेटी हमेशा के लिए मुझसे दूर चली गई।

खबरें और भी हैं…



Source link